ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना जंक्शन पर जमकर छलके जाम, रेलवे के इंजीनियर समेत 10 लोग हुए अरेस्ट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसको लेकर कठोर सजा का प्रावधान है। इसके साथ ही इस

पटना जंक्शन पर जमकर छलके जाम, रेलवे के इंजीनियर समेत 10 लोग हुए अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसको लेकर कठोर सजा का प्रावधान है। इसके साथ ही इस कानून को अच्छे ढंग से लागू करवाने को लेकर अलग से पुलिस के अधिकारियों और जवानों की भी बहाली करवाई गई है। ऐसे में अब होली के समय पटना जंक्शन पर  मध्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।


पटना जंक्शन पर शराब पार्टी करते हुए रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में चार सीनियर सेक्शन इंजीनियर, तीन जूनियर इंजीनियर और तीन सहायक कर्मी शामिल हैं। अब आज रविवार को उन्हें जज के सामने पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सभी को पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कार्यालय से शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। 


सहायक आबकारी आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि मद्य निषेध विभाग को पटना जंक्शन  रेलवे स्टेशन पर एक समूह में बैठे लोगों द्वारा शराब पिए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी के लिए टीम को जंक्शन पर भेजा गया। उसके बाद वहां से शराब पीते 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 


उधर, गिरफ्तार लोगों में चार सेक्शन इंजीनियर गौतम कुमार, प्रमोद कुमार, प्रवीण कुमार और अविनाश कुमार तीन कनीय अभियंता चंदन कुमार, रवि कुमार और संजय कुमार के अलावा हेल्पर रितेश कुमार, हेल्पर राकेश और फीटर वीरेंद्र कुमार शामिल हैं। मद्य निषेध विभाग के सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह और विनीता भारती द्वारा पटना जंक्शन के विद्युत कार्यालय में छापेमारी की गई थी।