ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

पटना जंक्शन पर अश्लील फिल्म दिखाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, संबंधित एजेंसी से करार रद्द, ब्लैक लिस्टेड करने का आदेश

PATNA: पटना जंक्शन पर लगे टीवी स्क्रीन में अश्लील फिल्म दिखाए जाने के मामले में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में संबंधित एजेंसी के खिलाफ एक और केस दर्ज कराया गया है।

पटना जंक्शन पर अश्लील फिल्म दिखाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, संबंधित एजेंसी से करार रद्द, ब्लैक लिस्टेड करने का आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना जंक्शन पर लगे टीवी स्क्रीन में अश्लील फिल्म दिखाए जाने के मामले में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में संबंधित एजेंसी के खिलाफ एक और केस दर्ज कराया गया है। आईटी एक्ट के तहत राजकीय रेल थाने में संबंधित एजेंसी दत्ता स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया गया है।


पटना जंक्शन पर शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद दानापुर डीआरएम प्रभात कुमार के निर्देश पर संबंधित एजेंसी से करार को रद्द कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। रेलवे ने संबंधित एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने का भी निर्देश जारी किया है।


पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने इस घटना को काफी शर्मसार करने वाला बताया है और कहा है कि रेलवे ने इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि संबंधित कंपनी से रेलवे ने करार रद्द कर दिया है और पटना जंक्शन पर टीवी प्रसारण पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ की तीन टीमें जांच में जुट गई हैं। इसके साथ हैं संबंधित एजेंसी से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त एजेंसी का कौन सा कर्मचारी प्रसारण के काम में लगा हुआ था।

टैग्स