ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR NEWS: पटना जेपी पथ में आई दरार पर NIT की आई रिपोर्ट, जानिए जांच के बाद क्या मिला आदेश

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में स्थित गंगा पथ (मरीन ड्राइव) में दरार मामले में अब एक नया अपडेट सामने आया है।

Jp Ganga path
Jp Ganga path
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में स्थित गंगा पथ (मरीन ड्राइव) में हल्की दरार देखने के बाद राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले की जांच NIT पटना के तरफ से भी करवाई गई। उसके बाद इस मामले NIT के तरफ से क्लीन चिट दिया गया है।


जानकारी के अनुसार पटना का जेपी गंगा पथ पूरी तरह सुरक्षित है। दरार से इसकी सुरक्षा-संरक्षा पर कोई असर नहीं होगा। इसको लेकर एनआईटी पटना की टीम ने जेपी गंगा पथ को क्लीन चिट दे दिया। अब आज एनआईटी की ओर से पथ निर्माण विभाग को औपचारिक रूप से रिपोर्ट दे दी जाएगी।


बताया जा रहा है कि,विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार राज्य पथ विकास निगम ने जेपी गंगा पथ में आई दरार की जांच के लिए एनआईटी पटना से अनुरोध किया था। 


इसके बाद एनआईटी के सिविल के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने जेपी गंगा पथ का जायजा लिया। टीम ने सूक्ष्मता से गंगा पथ का जायजा लिया जहां दरार दिखी थी।


टीम ने जांच के बाद स्पष्ट कर दिया कि उस दरार से जेपी गंगा पथ की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। घबराने की जरूरत नहीं है। दरार से स्ट्रक्चर को खतरा नहीं है। 


इधर बीएसआरडीसी के मुख्य महाप्रबंधक बबलू कुमार ने कहा कि एनआईटी की रिपोर्ट बुधवार को मिल जाएगी। टीम ने अपनी जांच में जेपी गंगा पथ को पूरी तरह सुरक्षित बताया है।