ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ी सौगात, पटना में यहां बनेगा भव्य जेपी पार्क

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना को नीतीश सरकार की बड़ी सौगात मिली है। करीब 12.47 करोड़ रुपये की लागत से गंगा पथ के पास भव्य लोकनायक जयप्रकाश नारायण पार्क बनाया जाएगा। योजना को मंजूरी मिल गई है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने पटना को एक और बड़ी सौगात दे दी है। पटना में 12 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से चार एकड़ जमीन में भव्य पार्क बनेगा। सरकार की तरफ से इसकी स्वीकृति दे दी गई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी है।


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण पार्क के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। 12 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक की राशि से बनने वाले पार्क का सारा काम ई-टेंडरिंग से होगा, ताकि पारदर्शिता रहे और अच्छी गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा हो सके।


सम्राट चौधरी ने बताया कि पार्क बनाने के लिए जगह जेपी गंगा पथ और देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान (वेस्ट टू वंडर थीम पार्क) के बीच तय की गई है। इसके लिए 170.57 डीसमिल परती जमीन की विवरणी और अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया है। जल संसाधन विभाग ने भी एनओसी दे दी है।


उन्होंने कहा कि योजना के तहत पटना के जिला पदाधिकारी समय-समय पर काम की निगरानी करते रहेंगे। नगर आयुक्त, पटना और बुडको के प्रबंध निदेशक यह सुनिश्चित करेंगे कि योजना की डुप्लीकेसी न हो। यह परियोजना आम लोगों के लिए सीधी सुविधा लेकर आएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता