ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना जेपी गंगा पथ पर जल्द दौड़ेगी गाड़ियां, तेजी से हो रहा निर्माण कार्य, जाने कब होगा उद्घाटन?

PATNA: राजधानी पटना का जेपी गंगा पथ इन दिनों हर जगह सुर्खियों में है. बता दे गंगा पथ की खूबसूरती और नदी किनारे शानदार दृश्य को देखने के लिए यहां रोजाना भारी संख्या में लोगों क

 पटना जेपी गंगा पथ पर जल्द दौड़ेगी गाड़ियां, तेजी से हो रहा निर्माण कार्य, जाने कब होगा उद्घाटन?
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना का जेपी गंगा पथ इन दिनों हर जगह सुर्खियों में है. बता दे गंगा पथ की खूबसूरती और नदी किनारे शानदार दृश्य को देखने के लिए यहां रोजाना भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है. वहीं दूसरी ओर जेपी गंगा पथ का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है, जिसके चलते इसके जल्द पूरा होने की संभावना जताई जा रही है.


जहां फिलहाल दीघा से PMCH तक (7.7 किमी ) गंगा पथ चालू है. जिसके बाद से PMCH से गायघाट तक गंगा पथ के चालू होने से गायघाट से दीघा आने में 18 से 22 मिनट लगेंगे. इससे गांधी मैदान से गायघाट जाने में अशोक राजपथ में होनेवाले जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी. जेपी गंगा पथ का काम तेजी से चल रहा है. लेकिन निर्माण होने में निर्धारित समय से अधिक समय बीत चुका है. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी, 2025 तक इसके पूरा होने की संभावना है.


मिली जानकारी के अनुसार इस साल दिसंबर तक पटना घाट तक गंगा पथ तैयार हो जायेगा. साथ ही गंगा पथ से कृष्णा घाट के पास बनने वाली कनेक्टिविटी का एक पार्ट तैयार होगा. अभी दीघा से PMCH तक 7.7 KM में आने-जाने की सुविधा है.


बता दे कि PMCH से गायघाट तक एलिवेटेड रोड के निर्माण में 127 पिलर तैयार हो चुके हैं. इनमें 113 पिलरों पर गार्डर चढ़ चुके हैं. जिसके बाद से जून तक दीघा से गायघाट तक आने-जाने की सुविधा शुरू हो जायेगी. और दीदारगंज तक बन रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण में कुल 298 पिलरों का निर्माण होना है. इनमें कई हिस्से को मिला कर 242 पिलर तैयार हो चुके हैं. जिसके बाद से 56 पिलरों का निर्माण होना बाकी है. सूत्र ने बताया कि नौजर घाट से पटना घाट के बीच लगभग 70 फीसदी काम पूरा हुआ है. इस साल दिसंबर तक पटना घाट तक गंगा पथ तैयार हो जायेगा. पटना घाट से धर्मशाला घाट के बीच 77 पिलर तैयार हो गये हैं.

टैग्स