ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Patna News: वार्ड सदस्य और परिचारी संघ ने JDU कार्यालय को घेरा, सीएम नीतीश के खिलाफ नारेबाजी

Patna News: पटना में वार्ड सदस्यों और परिचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर JDU के प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाने की कोशिश कर रही है।

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय के बाहर सोमवार को सैकड़ों वार्ड सदस्य और परिचारी संघ के सैकड़ों सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यालय का घेराव कर लिया।


परिचारक संघ की मांग है कि सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया। उनका कहना है कि वे पिछले कई महीनों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके विरोध में अब वे सीधे मुख्यमंत्री की पार्टी JDU के प्रदेश मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं।


प्रदर्शनकारियों ने JDU कार्यालय के गेट पर चढ़कर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ अपनी नाराज़गी जताई। मौके पर पुलिस बल पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी रास्ता जाम कर लगातार नारेबाजी करते रहे। 


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आंदोलन जारी रखेंगे। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने बिहार बीजेपी के कार्यालय को घेरा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता