ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

इंडिगो फ्लाइट पर लेजर लाइट से मचा हड़कंप, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

यदि कोई व्यक्ति उड़ते विमान पर लेजर लाइट चमकाता है तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। फिलहाल एयरपोर्ट थाना और फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

BIHAR POLICE
लेजर लाइट से हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो की फ्लाइट को किसी ने लेजर लाइट दिखाया जिसके चलते प्लेन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। मामले में एयरपोर्ट थाना और फुलवारीशरीफ थाने को जांच का आदेश दिया गया है। 


बताया जाता है कि अज्ञात के द्वारा लेजर लाइट दिखाने से पुणे से चलकर पटना आने वाली इंडिगो की विमान संख्या 6E653 जिसे 6:40 में पटना एयरपोर्ट पर लैंड करना था। जब विमान की लैंडिंग हो रही थी तभी अचानक किसी के लेजर लाइट दिखाया जिससे विमान का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान विमान के पायलट ने सूझ-बूझ से काम लिया जिसके कारण फ्लाइट को सकुशल पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरपोर्ट थाना प्रभारी की माने तो किसी ने लेजर लाइट दिखाया था।


 जिस वजह से एयरपोर्ट के अधिकारी हरकत में आए और तुरंत वायरलेस से एयरपोर्ट थाना और फुलवारी थाना को मैसेज किया गया। एयरपोर्ट थाना और फुलवारी थाने की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। लेजर लाइट कहां से दिखाई गई इसका पता लगाया जा रहा है। जिस विमान पर लेजर लाइट दिखाया गया उस फ्लाइट को पटना लैंडिंग के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। 


बता दें कि आजकल शादी-ब्याह, पार्टी, मेला और उत्सवों में लेजर लाइट का उपयोग होता है। इस लेजर लाइट की रोशनी काफी दूर तक जाती है। एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही लगी रहती है। एयरपोर्ट के आस-पास इस तरह की लेजर लाइट जले होने से इनका फोकस विमानों पर भी पड़ जाता है। यह एविएशन सिक्योरिटी के लिए खतरनाक है। पायल का ध्यान भटकने के चलते विमान क्रैश भी हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति उड़ते विमान पर लेजर लाइट चमकाता है तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। फिलहाल एयरपोर्ट थाना और फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

REPORT: PREM KUMAR

टैग्स