ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Patna News: पटना में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं

Patna News: पटना के इलाही बाग में कपड़े के गोदाम में भीषण आग लगी, लाखों रुपये का माल जलकर खाक। दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के गौरीचक थाना अंतर्गत इलाही बाग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कपड़े के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।


सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग इतनी तेज थी कि गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस आगजनी में गोदाम में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता