ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

patna hotel lift accident : पटना के एरिस होटल में लिफ्ट गिरने से 4 लोग घायल, शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित एरिस होटल में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हुआ। होटल की लिफ्ट समारोह के दौरान अधिक भार सहन न कर पाने के कारण अचानक गिर गई।

patna hotel lift accident : पटना के एरिस होटल में लिफ्ट गिरने से 4 लोग घायल, शादी समारोह में मची अफरा-तफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

patna hotel lift accident : राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार देर रात शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी स्थित एरिस होटल में एक भयंकर हादसा हुआ। होटल में आयोजित समारोह के दौरान लिफ्ट अचानक गिर गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में 70 वर्षीय नरेश राय की हालत गंभीर बताई जा रही है। वे हृदय रोगी हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य तीन घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


घटना के समय होटल में आयुष और अनितिका की रिंग सेरेमनी चल रही थी। बताया जा रहा है कि होटल की लिफ्ट की क्षमता केवल तीन लोगों की थी, लेकिन समारोह में भारी भीड़ होने के कारण कई लोग एक साथ लिफ्ट में सवार हो गए। इसी अधिक भार के कारण लिफ्ट ने दबाव सहन नहीं किया और दूसरे फ्लोर से नीचे गिर गई। घटना रात करीब 11:30 बजे हुई, जब समारोह अपने चरम पर था। लिफ्ट गिरने की तेज आवाज से समारोह में अफरातफरी मच गई। होटल के स्टाफ और वहां मौजूद लोग तुरंत मौके पर दौड़े और घायलों को बाहर निकाला।


घटना के तुरंत बाद सूचना मिलने पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल नरेश राय को विशेष देखरेख में भर्ती कराया गया है। होटल के अन्य तीन घायलों को हल्की चोटें आई हैं।


स्थल पर पहुंचे शास्त्रीनगर थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि लिफ्ट पूरी तरह नहीं गिरी थी। तकनीकी जांच में पता चला कि कम वोल्टेज के कारण लिफ्ट ‘जंप’ कर नीचे बैठ गई, जिससे सवार लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने कहा कि हादसा अधिक भार और तकनीकी कारणों का मिश्रण था।