ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना हाईकोर्ट में कोरोना मामले पर सुनवाई, सरकार से मांगा गया एंटी बॉडी टेस्ट का ब्योरा

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने राज्य में कोरोना महामारी के मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को राज्य में हुए एंटी बॉडी टेस्ट का पूरा ब्योरा दो सप्ताह में देने का निर्देश दिया है. चीफ

पटना हाईकोर्ट में कोरोना मामले पर सुनवाई, सरकार से मांगा गया एंटी बॉडी टेस्ट का ब्योरा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने राज्य में कोरोना महामारी के मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को राज्य में हुए एंटी बॉडी टेस्ट का पूरा ब्योरा दो सप्ताह में देने का निर्देश दिया है. चीफ जस्टिस संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने दिनेश कुमार सिंह व अन्य की जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उक्त आदेश को पारित किया. 


कोर्ट ने पिछली सुनवाई में राज्य सरकार को विगत 24 जुलाई को दिए गए मुद्दों पर विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया था. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि पूरे राज्य की आबादी की 2 फीसदी लोगों का भी कोरोना टेस्ट नहीं हुआ है. 


तकरीबन 12 करोड़ की आबादी वाले राज्य में सिर्फ 9 आरटी-पीसीआर मशीन हैं, जिससे कोरोना का सही जांच हो सकता है. कोविड अस्पतालों में सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं. इस मामले पर आगे की सुनवाई दो सप्ताह बाद की जाएगी. 

टैग्स