ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना हाई कोर्ट में स्मार्ट प्रीपेड मीटर मामले पर सुनवाई, HC ने नीतीश सरकार से मांगा जवाब

PATNA: राज्यभर में बिजली विभाग की तरफ से जबरन लोगों के घरों में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के लिए दबाव बनाने के मामले में शुक्रवार को पटना हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टि

पटना हाई कोर्ट में स्मार्ट प्रीपेड मीटर मामले पर सुनवाई, HC ने नीतीश सरकार से मांगा जवाब
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राज्यभर में बिजली विभाग की तरफ से जबरन लोगों के घरों में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के लिए दबाव बनाने के मामले में शुक्रवार को पटना हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस के वी चंद्रन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने चंद्र किशोर परासर की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।


दरअसल, बिहार में सरकार पूरे राज्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने जा रही है। इसका काम भी शुरू हो गया है और उपभोक्ताओं के नहीं चाहने पर भी उन्हें इसके लिए मजबूर किया जा रहा है। इसपर रोक लगाने के लिए पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका में कहा गया है कि स्मार्ट प्री पेड मीटर के कारण उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बिजली का बिल अधिक आ रहा है।


शुक्रवार को चीफ जस्टिस के वी चंद्रन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने चंद्र किशोर परासर की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इस मामले पर अगली सुनवाई 8 सितंबर को होगी। बता दें कि सरकार ने पूरे राज्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिन लोगों के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुका है उन्हें अधिक बिजली बिल आने की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि इस मीटर के कारण बिल में बहुत गड़बड़ी हो रही है।