ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पटना: गजवा-ए-हिंद नेटवर्क की जांच अब ATS करेगी, SSP ने DGP को लिखा लेटर

PATNA : बिहार में बढ़ती आतंकी गतिविधियों की जांच तेज़ कर दी गई है। लेकिन, अब मामलों की जांच का ज़िम्मा ATS को दिया जाएगा। पटना पुलिस ने फुलवारीशरीफ में पीएफआई से जुड़े दो अलग मामलों की

पटना: गजवा-ए-हिंद नेटवर्क की जांच अब ATS करेगी, SSP ने DGP को लिखा लेटर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ती आतंकी गतिविधियों की जांच तेज़ कर दी गई है। लेकिन, अब मामलों की जांच का ज़िम्मा ATS को दिया जाएगा। पटना पुलिस ने फुलवारीशरीफ में पीएफआई से जुड़े दो अलग मामलों की जांच एटीएस से कराने का अनुरोध किया है। दरअसल, इन दोनों मामलों में अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय तार जुड़ा हुआ है। वहीं, फुलवारीशरीफ से गजवा-ए-हिन्द का कनेक्शन सामने आने के बाद बिहार सहित चार राज्यों की एटीएस देशभर में नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। इतना ही नहीं, इसको लेकर पिछले बुधवार को एक बैठक भी बुलाई गई थी, जिसमें बिहार सहित अन्य राज्यों की एटीएस शामिल रहे। 



बताया जा रहा है कि मरगूब अहमद दानिश उर्फ ताहिर को गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही दूसरे राज्यों की एटीएस और टॉप केन्द्रीय एजेंसियां अलर्ट हो गई है। मरगूब से पूछताछ के बाद कई खुलासे हुए। अब तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की एटीएस बिहार पहुंच गई है। बुधवार को बिहार एटीएस के साथ इन तीनों राज्यों के एटीएस के अलावा एनआईए और केन्द्र की टॉप खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। 



एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने एडीजी मुख्यालय जीतेन्द्र सिंह गंगवार को लेटर भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि पीएफआई से जुड़े संदिग्धों और जगवा-ए-हिंद ग्रुप से जुड़े मामलों की जांच एटीएस ही करे। अगर डीजीपी से सहमति मिलती है तो दोनों मामलों को जांच बिहार एटीएस करेगी। 


टैग्स