ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में बारिश के बीच धू-धूकर जला रावण, जय श्रीराम के लगे नारे

पटना गांधी मैदान में विजयादशमी पर बारिश के बीच 80 फीट का रावण, 75 फीट का मेघनाथ और 70 फीट का कुंभकर्ण धू-धूकर जले।

बिहार
बुराई पर अच्छाई की जीत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व विजयादशमी के मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण वध का आयोजन दशहरा कमिटी द्वारा किया गया। जहां 80 फीट का रावण, 75 फीट का मेघनाद और 70 फीट का कुंभकर्ण के पुतले को जलाया गया। हालांकि बारिश के चलते पुतले भींग गये जिसकी वजह से ठीक से नहीं जल पाये। तीनों पुतले गांधी मैदान में धू-धूकर कर जले। 


इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी की गयी थी लेकिन बारिश ने सारा मचा किरकिरा कर दिया। बारिश के पानी से बचाने के लिए तीनों पुतलों को पोलिथिन से ढका गया था लेकिन तेज हवा और बारिश के चलते रावण का सिर टूटकर लटक गया और तीनों पुतले भींग गये जिसे जलाने में मशक्कत करनी पड़ी। 


किसी तरह मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण के पुतले को जलाया गया। पानी से भींगे रहने की वजह से तीनों पुतला धू-धूकर जला। इस दौरान जयश्री राम के नारों से ऐतिहासिक गांधी मैदान गूंज उठा। इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी उपस्थित थे। 


राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गाँधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी के मौके पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावणवध समारोह-2025 का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया। श्रीकृष्ण स्मारक समिति, कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक भेंट कर किया गया। मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर राज्य में शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने श्रीराम एवं श्री लक्ष्मण के स्वरूप की आरती की। तत्पश्चात् बारी-बारी से बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण का पुतला दहन किया गया।


कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, आयुक्त पटना प्रमण्डल डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पटना प्रक्षेत्र जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी पटना डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेश पराशर, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविन्द कुमार, श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अरूण कुमार, संयोजक मुकेश नंदन सहित श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

पटना में बारिश के बीच धू-धूकर जला रावण, जय श्रीराम के लगे नारेपटना में बारिश के बीच धू-धूकर जला रावण, जय श्रीराम के लगे नारेपटना में बारिश के बीच धू-धूकर जला रावण, जय श्रीराम के लगे नारेपटना में बारिश के बीच धू-धूकर जला रावण, जय श्रीराम के लगे नारेपटना में बारिश के बीच धू-धूकर जला रावण, जय श्रीराम के लगे नारेपटना में बारिश के बीच धू-धूकर जला रावण, जय श्रीराम के लगे नारेपटना में बारिश के बीच धू-धूकर जला रावण, जय श्रीराम के लगे नारेपटना में बारिश के बीच धू-धूकर जला रावण, जय श्रीराम के लगे नारेपटना में बारिश के बीच धू-धूकर जला रावण, जय श्रीराम के लगे नारे

टैग्स