ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

Patna News: आज शाम से बंद हो जाएगा पटना का गांधी मैदान, जानिए.. क्या है इसके पीछे की असली वजह?

Patna News: बकरीद के मद्देनज़र पटना के गांधी मैदान में आम लोगों की एंट्री 5 जून की शाम से पर्व की समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगी। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

Patna News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बकरीद की तैयारियों और नमाज के मद्देनजर पटना के गांधी मैदान में आम लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह रोक 5 जून की शाम से पर्व की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। जिला प्रशासन ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।


बकरीद के दिन गांधी मैदान में वाहनों के साथ आने वाले नमाजियों का प्रवेश गेट नंबर 5 और 10 से होगा जबकि पैदल आने वाले नमाजियों का प्रवेश गेट नंबर 5, 6, 7, 8, 9 और 10 से हो सकेगा। इसके लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 


जिला प्रशासन की तरफ से तमाम तरह के निर्देश दिए गए हैं।इसके साथ ही पटना जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया है। सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले किसी भी पोस्ट या गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 


इसके साथ ही, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों को सजग और तत्पर रहने को कहा गया है। किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए नागरिक 24x7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810 / 2219234) या डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता