ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

17 साल बाद पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कल से होगा रामलीला का आयोजन, कमिश्नर ने तैयारियों का किया निरीक्षण

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 22 सितंबर से 12 दिवसीय दशहरा महोत्सव की शुरुआत हो रही है। इस बार रामलीला, रावणवध और भरतमिलाप का भव्य आयोजन होगा। प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और मेडिकल सुविधाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं।

बिहार
22 सितंबर से पटना में दशहरा महोत्सव
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इस बार ना केवल रावण वध का आयोजन किया जाएगा बल्कि 12 दिवसीय दशहरा महोत्सव का भी आयोजन होगा। इस बार गांधी मैदान में रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम चलेगा। इस बात की जानकारी पटना के प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने दी। दरअसल रविवार को उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पटना डीएम डॉ.त्यागराजन, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा सहित जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी और दशहरा कमिटी के आयोजक मौजूद थे।


पटना के प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांधी मैदान में इस बार 12 दिवसीय दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें रामलीला का आयोजन होगा। पहले मुख्य रूप से रावण वध का कार्यक्रम गांधी मैदान में होता था लेकिन इस बार दशहरा समिति और जिला प्रशासन ने रामलीला कराने का निर्णय लिया है। पटना के गांधी मैदान में कल 22 सितंबर से रामलीला का कार्यक्रम शुरू होगा। 2 अक्टूबर को रावण वध होगा और 3 अक्टूबर को भरत मिलाप के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। 


डॉ.चन्द्रशेखर सिंह ने आगे बताया कि कल 22 सितंबर को 12 दिवसीय कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में होगा। इसकी तैयारियों का निरीक्षण आज हम लोगों ने किया है। दशहरा महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। कल शाम 6:30 बजे रामलीला कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। इसे लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। गांधी मैदान में पहले से अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावे भी एक्स्ट्रा सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं। मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम की व्यवस्था की गयी है। 


उन्होंने बताया कि रावण वध के दिन लाखों की भीड़ रहती है। उस दिन विशेष सख्ती बरती जाएगी और सभी वरीय पदाधिकरी उस दिन मैदान में उपस्थित रहेंगे। गेट नंबर 1 का 13 हम लोग रिजर्व रखते हैं। बाकी सभी गेट पब्लिक के लिए खुला रहेगा। गेट नंबर 10 पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती जो एक्जिविशन रोड की तरफ है। वही गेट नंबर 4 पर ज्यादा भीड़ रहती है, बाकी सभी गेट पर समान स्थिति रहती है। वाहनों की पार्किंग और अस्थायी मेडिकल कैंप सहित सभी तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में होने वाला आयोजन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। रामलीला और रावणवध देखने आने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधाओं की पूरी व्यवस्था गांधी मैदान में की गयी है। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट