ब्रेकिंग
Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद

पटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामने

पीड़िता ने कहा कि चार महीना से विधवा पेंशन नहीं मिला है, जिसके चलते सब्जी बेचने लगी। जब दवा दुकानदार मुझे पीट रहा था, तभी एक राहगीर को बर्दाश्त नहीं हुआ। मुझे बचाया और फिर उसी समय दो पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:पटना में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। अगमकुआं थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फुटपाथ पर सब्जी बेच रही एक बुजुर्ग महिला की पिटाई की गई और उसकी सारी सब्जियों को सड़क पर फेंक दिया गया। दवा दुकानदार पर बुजुर्ग महिला ने यह आरोप लगाये। इस घटना का विरोध करने पर एक युवक पर भी हमला किया गया। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क से गुजर रहे एक युवक ने सड़क किनारे सब्जी बेच रही एक बुजुर्ग महिला के साथ हो रहे मारपीट का विरोध किया। जिसके बाद पोस्टल पार्क निवासी दवा दुकानदार आशुतोष झा और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।


मारपीट के दौरान आशुतोष झा पर नुकीले हथियार से भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अगमकुआं थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


वहीं, एक महिला सब्जी विक्रेता ने बताया कि वह पिछले एक महीने से उसी स्थान पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजारा कर रही है। उसने आरोप लगाया कि दवा वाला सब्जी फेंक दिया और पिटाई भी किया। वो कहने लगा कि यहां पर सब्जी नहीं बेचो। जबकि अन्य लोग दवा दुकान के सामने और आस-पास फुटपाथ पर दुकान लगाते हैं, लेकिन उनको कोई कुछ भी नहीं बोला लेकिन मेरा सब्जी रोड पर दवा वाले ने फेंक दिया और वहां से हमको भगाने लगा। हम यहां एक महीने से सब्जी बेच रहे हैं। 


पीड़िता ने कहा कि चार महीना से विधवा पेंशन नहीं मिला है, जिसके चलते सब्जी बेचने लगी। जब दवा दुकानदार मुझे पीट रहा था, तभी एक राहगीर को बर्दाश्त नहीं हुआ। मुझे बचाया और फिर उसी समय दो पक्षों के बीच मारपीट होने लगी और इसी दौरान भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने दुकानदार को चाकू मार दिया। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पटना से सूरज की रिपोर्ट