ब्रेकिंग
प्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेलप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल

पटना के ईको पार्क में फ्री मॉर्निंग वॉक खत्म, मंथली पास बनवाना होगा

PATNA : ठंड की शुरुआत के साथ पटना में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को झटका लगा है। पटना के ईको पार्क यानी राजधानी वाटिका में अब फ्री मॉर्निंग वॉक पर रोक लगा दी गई है। पटना जू

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : ठंड की शुरुआत के साथ पटना में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को झटका लगा है। पटना के ईको पार्क यानी राजधानी वाटिका में अब फ्री मॉर्निंग वॉक पर रोक लगा दी गई है। पटना जू की तरह बिहारी मॉर्निंग वॉक करने वालों को मंथली पास बनवाना होगा। 

वन विभाग ने इको पार्क में मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए 100 रुपये का मंथली पास बनवाने का आदेश दिया है। अगर कोई एक साल के लिए मंथली पास बनवाना चाहता है तो उसे एक हजार रुपये देने होंगे। 3 महीने के मंथली पास के लिए 250 रुपये और 6 महीने के लिए 500 रुपए लगेंगे। इसके अलावे मॉर्निंग वॉक का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक मॉर्निंग वॉक किया जा सकेगा। 

आपको बता दें कि पटना जू में वन विभाग पहले ही फ्री मॉर्निंग वॉक पर रोक लगा चुका है। वन विभाग के सचिव दीपक सिंह ने कहा है कि शुक्रवार से इको पार्क के पास ही मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए मंथली पास बनाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। मंथली पास बनवाने के लिए एड्रेस प्रूफ मोबाइल नंबर और दो फोटो देना अनिवार्य होगा।