ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

BIHAR POLICE NEWS : क्या सुरक्षित हैं आप ? पटना में नहीं थम रहा झपटमारों का आतंक, DSP के हाथ से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश; उठने लगे यह सवाल

BIHAR POLICE NEWS : पटना में झपटमारों ने एक पुलिस अधिकारी को ही अपना शिकार बना लिया। डीएसपी के हाथ से उनका मोबाइल फोन छीनकर बदमाश भाग गए, इसके बाद अब लोग यह सवाल कर रहे हैं कि ...

BIHAR POLICE NEWS
BIHAR POLICE NEWS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बिहार में अपराधियों और चोर-उचक्के का हौसला इस कदर बुलंद है कि आम तो आम यह लोग ख़ास को भी अपने चंगुल में ऐसे दबोच लेते हैं कि इनसे बचना लगभग अंसभव सा लगता है और ये लोग बड़ी ही आसानी से अपने मंसूबों को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते हैं। अब एक ऐसा ही मामला राजधानी पटना से सामने आया है। जहां बाइकर गैंग ने एक DSP को अपने निशाने पर लिया और बड़ी से आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। 


जानकारी के मुताबिक, पटना में मोबाइल चोर और झपटमारों ने एकबार फिर से एक पुलिस पदाधिकारी को ही अपना शिकार बना लिया। इनलोगों ने डीएसपी के हाथ से मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया और मौके से आसानी से भाग निकले। अब उन्होंने इसको लेकर थाने में आवेदन दिया है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 


बताया जा रहा है कि, बाइक सवार बदमाशों ने एसडीपीओ (डीएसपी) आलोक कुमार के हाथ से झपट्टा मार कर मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गये। यह घटना 11 अप्रैल की शाम करीब सात बजे श्रीकृष्ण नगर में हुई है। एसडीपीओ आलोक कुमार बुद्धा कॉलोनी थाने के मित्रमंडल कंपाउंड में स्थित जगतक्रांति अपार्टमेंट में रहते हैं और दानापुर कोर्ट में एसडीपीओ के पद पर कार्यरत हैं। वे कोर्ट में जिला अभियोजन पदाधिकारी भी हैं। 


वहीं,  पीड़ित एसडीपीओ ने इस मामले को लेकर पहले पटना के कोतवाली थाने में आवेदन दिय। लेकिन घटनास्थल बुद्धा कॉलोनी का था, इसलिए वहां केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला है। बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने केस दर्ज किये जाने की पुष्टि की है। इसके बाद मामले की जांच जारी है।