ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

Patna News: पटना को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, डबल डेकर पुल बनकर तैयार; जानें... कब से शुरू होगा आवागमन

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के अशोक राजपथ पर बने बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर पर अब गाड़ियां दौड़ने को तैयार हैं. इस दिन से होगा शुभारंभ.

Patna News
पटना न्यूज
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के अशोक राजपथ पर बने बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर पर अब गाड़ियां दौड़ने को तैयार हैं। 11 जून से यह फ्लाईओवर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इस मार्ग पर यातायात को सुगम बनाने और रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से इस अत्याधुनिक पुल का निर्माण किया गया है।


यब डबल डेकर पुल कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक बनाया गया है। साथ ही इसकी कुल लंबाई 2.2 किलोमीटर है। इस पुल का पहला तल 1.5 किमी (पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक), दूसरा तल 2.2 किमी (कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक) है। चौड़ाई 8.5 मीटर कैरिजवे है। वहीं, इसका निर्माण लागत ₹422 करोड़ है। 


इस फ्लाईओवर का ऊपरी तल गांधी मैदान से साइंस कॉलेज की ओर जाने वाले यातायात के लिए है, जबकि निचला तल पटना कॉलेज से गांधी मैदान की दिशा में आने वाले वाहनों के लिए होगा। इससे दोनों दिशाओं में यातायात का बहाव सुचारु रहेगा।


पुल के पहले तल पर दो और दूसरे पर तीन संपर्क पथ का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे आसपास के क्षेत्र जैसे पीएमसीएच, साइंस कॉलेज, पटना यूनिवर्सिटी और हाई कोर्ट जैसी जगहों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा, साइंस कॉलेज के पास मेट्रो परियोजना के तहत विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के लिए लिफ्ट पीट का निर्माण भी किया जा रहा है।


इस फ्लाईओवर के चालू होने से अशोक राजपथ पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। इसका सीधा लाभ छात्रों, मरीजों, व्यवसायियों और आम नागरिकों को मिलेगा। खासकर पीएमसीएच और पटना विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों के पास स्थित यह फ्लाईओवर एक मील का पत्थर साबित होगा। पटना के अलावा राज्य के अन्य शहरों में भी यातायात सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। छपरा में भी एक और डबल डेकर पुल का निर्माण प्रगति पर है, जिससे वहां के यातायात ढांचे को नया रूप मिलेगा।

संबंधित खबरें