ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

Patna Crime News : राजधानी के गंगा मंदिर घाट पर मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

PATNA : बिहार में आपराधिक घटनाओं में कोई कमी देखने को नहीं मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसको लेकर विपक्षी दल के नेता भी लगातार सवाल उठा रहे हैं। इस

Patna Crime News : राजधानी के गंगा मंदिर घाट पर मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में आपराधिक घटनाओं में कोई कमी देखने को नहीं मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसको लेकर विपक्षी दल के नेता भी लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के सटे इलाके पटना साहिब से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक महिला का शव  गंगा मंदिर घाट पर मिला है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। 


जानकारी के अनुसार, पटना सिटी के गंगा मंदिर घाट पर महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मालसलामी थाना क्षेत्र के गंगा मंदिर घाट के पास एक महिला की लाश मिली है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। आनन-फानन में लोगों ने स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी। सुचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। 


वहीं, महिला की लाश देखने से पता चलता है कि उसकी उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच की है। मृतका कान में सोने का ज्वेलरी, गले में लाल मोटा धागा पहनी हुई है। शरीर पर साया और लाल रंग का ब्लाउज पहनी हुई है। हालांकि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत गंगा में स्नान करने के दौरान हो गई है। 


गौरतलब हो कि, इससे पहले जितिया पर्व  के समय कई महिलाएं और बच्चे गंगा में स्नान करने पहुंच रहे थे। इस दौरान पूरे बिहार में करीब 45 लोगों की मौत डूबने से हो गई थी। इसके बाद अब आज पटना सिटी में भी एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय थाना मौके पर पहुंचकर महिला की लाश को निलवाने की कोशिश में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस महिला की पता लगाने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।