ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Patna News: पटना सिविल कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प, एडवोकेट पर छेड़खानी का आरोप

Patna News: खबर बिहार की राजधानी पटना से है, जहां सिविल कोर्ट में रविवार को पुलिस और वकील के बीच तकरार का मामला सामने आया है, वकील समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई और विरोध प्रदर्शन किया है.

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Patna News: खबर बिहार की राजधानी पटना से है, जहां सिविल कोर्ट में सोमवार को पुलिस और वकील के बीच तकरार का मामला सामने आया। दरअसल, सीजेएम पटना के कोर्ट में पीरबोहर थाने की पुलिस वकील जयप्रकाश को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार करके ले आई। इस पर वकील समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई और विरोध प्रदर्शन किया। 


वकीलों का कहना था कि बिना अग्रसारण रिपोर्ट (FIR) और कस्टडी वारंट के आरोपित वकील जयप्रकाश को अदालत में पेश करना गलत था। वकील समुदाय ने इसे पुलिस की तानाशाही करार दिया और कहा कि पुलिस ने बिना किसी ठोस आधार के वकील को फंसाया है। वहीं पुलिस के मुताबिक, जयप्रकाश पर चेकपोस्ट पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। 


हालांकि, वकील समुदाय का आरोप था कि जयप्रकाश ने किसी प्रकार की छेड़खानी नहीं की थी और वह तो बस पुलिस की बदसलूकी का विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वकील जयप्रकाश ने रविवार शाम को कुल्हाड़ियां के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को एक ऑटो चालक के साथ बदसलूकी करते हुए देखा और इसका विरोध किया। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया, जो पुलिसकर्मियों को नागवार गुजरा और उन्होंने जयप्रकाश को पकड़ लिया। 


इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनकी पिटाई की और रातभर उन्हें थाने में रखा। वकील जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें थाने में टॉर्चर किया और गलत तरीके से पेश आया। वकील ऋषिकेश नारायण सिन्हा ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि वकील जयप्रकाश के साथ पुलिस ने बहुत ही अमानवीय व्यवहार किया। 


इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति को संभालने के लिए टाउन एएसपी दीक्षा कुमारी मौके पर पहुंची और वकीलों को समझाने की कोशिश की। वकील समुदाय ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और इसे लेकर अधिकारियों से कार्रवाई की उम्मीद जताई है।