ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Patna News: चोर ने पूर्व डिप्टी सीएम के मोबाइल फ़ोन पर किया हाथ साफ़, मंदिर में पूजा करने पहुंची थी बिहार सरकार की मंत्री

Patna News:बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री और पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी के साथ एक चौंकाने वाली घटना घटी। पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा करने पहुंची

Patna News
Patna News
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Patna News : बिहार में इन दिनों अपराधी और चोर किस्म के लोगों का हौसला काफी बुलंद है। वह भी कर गुजरने को तैयार हैं। इसी कड़ी में वह न सिर्फ आम लोग बल्कि ख़ास लोग को भी अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं। इसी कड़ी में अब चोरों ने पूर्व डिप्टी सीएम सह बिहार सरकार में मंत्री के फ़ोन पर हाथ साफ़ कर दिया है। इस घटना के बाद हर किसी में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। पुलिस प्रसाशन में भी अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। 


जानकारी के मुताबिक, बाईपास थाना क्षेत्र के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में रविवार की दोपहर पूजा करने पहुंची पूर्व डिप्टी सीएम और पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी का मोबाइल रहस्यमय ढंग से गायब हो गया।


बताया जाता है कि, रेणु देवी शीतला माता मंदिर में अंगरक्षकों के साथ दर्शन और पूजन करने आई थीं। उनके हाथ में पूजा का डलिया था। वे मंदिर परिसर में पहुंचकर छोटे पर्स में मोबाइल रख उसे डलिया में रख दिया। जब वे पूजा कर निकलीं तो पर्स समेत मोबाइल गायब था। मंदिर परिसर से लेकर आसपास में मंत्री के मोबाइल नंबर पर घंटी बजा कर खोजने का अथक प्रयास विफल रहा।


वहीं, मंदिर में लगे सीसीटीवी देखने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। संभावना जताई जा रही है कि पूजा के डलिया में पर्स में रखा मोबाइल कहीं गिर गया होगा। हालांकि, मोबाइल गिर गया या किसी ने इसकी चोरी की है इसको लेकर अभी तक कुछ साफ़ नहीं हुआ है। 


इधर, इस मामले को लेकर डीएसपी-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के बाद खोजबीन की जा रही है।इस मामले को लेकर बाईपास थाना में प्राथमिकी दर्ज  की गई है। मोबाइल में लगे सीम और ईएमआई नंबर के जरिए पुलिस खोजबीन में लगी हुई है।