ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Vetenary College in Patna: पटना के इस कॉलेज में एडमिशन ले लिया तो नौकरी पक्की, डिग्री से पहले शानदार जॉब

Vetenary College in Patna: पटना स्थित बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (Bihar Animal Sciences University - BASU) ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। यह यूनिवर्सिटी उन चुनिंदा संस्थानों में से एक है।

Vetenary College in Patna: पटना के इस कॉलेज में एडमिशन ले लिया तो नौकरी पक्की, डिग्री से पहले शानदार जॉब
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Vetenary College in Patna: पटना स्थित बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (Bihar Animal Sciences University - BASU) ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। यह यूनिवर्सिटी उन चुनिंदा संस्थानों में से एक है जहां से पढ़ाई पूरी करने से पहले ही सभी छात्रों को नौकरी मिल जाती है। यहां तक कि कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि जॉब ऑफर की संख्या छात्रों से अधिक हो जाती है, जिससे कंपनियों को मजबूरन अपने पद रिक्त छोड़ने पड़ते हैं। 


पिछले कई वर्षों से यह यूनिवर्सिटी 100% प्लेसमेंट रिकॉर्ड बनाए हुए है, जो इसे देशभर के युवाओं के लिए करियर निर्माण का एक भरोसेमंद केंद्र बनाता है। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों में बेहतरीन पदों पर चयनित होते हैं। सरकारी विभागों जैसे पशुपालन, डेयरी विकास, और पशु स्वास्थ्य सेवाओं में इनके लिए हमेशा मांग बनी रहती है। वहीं, निजी क्षेत्र में फार्मास्युटिकल कंपनियों, डेयरी इंडस्ट्री, फीड कंपनियों और वेटनरी क्लिनिक्स में भी उच्च पैकेज पर नौकरियाँ मिलती हैं।


इस यूनिवर्सिटी की एक खासियत यह भी है कि यहाँ विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं दिया जाता, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, पशु अस्पतालों में फील्ड वर्क, और रिसर्च प्रोजेक्ट्स के माध्यम से उन्हें रियल वर्ल्ड अनुभव भी कराया जाता है। इससे छात्र न केवल थ्योरी में दक्ष होते हैं, बल्कि प्रोफेशनल माहौल में कार्य करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहते हैं।


सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यूनिवर्सिटी में शॉर्ट टर्म कोर्स, सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और बैचलर डिग्री प्रोग्राम्स की एक विस्तृत श्रृंखला मौजूद है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


आज के समय में BASU का नाम सुनते ही कंपनियों को यह विश्वास हो जाता है कि यहां से निकला हुआ हर छात्र न केवल योग्य है बल्कि अपने काम में पूरी तरह से परिपक्व और समर्पित भी होगा। यही कारण है कि यह संस्थान न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश में वेटनरी और एग्रिकल्चर एजुकेशन के क्षेत्र में एक मजबूत और सम्मानित पहचान बना चुका है।