ब्रेकिंग
काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश✦सात फेरे लेने से पहले मंडप में पहुंची महिला सिपाही, बोली- दूल्हा मेरा बॉयफ्रेंड है; फिर टूट गई शादी✦विजय सरकार पुरुष कर्मचारियों को देगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, जानिए बिहार में क्या है नियम✦किसी एक श्रद्धालु का अब तक का सबसे बड़ा दान: तिरुपति बालाजी को मिला 208 करोड़ का महादान, 121 KG सोना 238 कैरेट हीरा किया अर्पित✦मंडप सजकर तैयार था, बारात भी पहुंच गई… लेकिन ऐन वक्त पर गायब हो गया दूल्हा! फिर लड़की वालों ने जो किया, हो गया बवाल✦काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश✦सात फेरे लेने से पहले मंडप में पहुंची महिला सिपाही, बोली- दूल्हा मेरा बॉयफ्रेंड है; फिर टूट गई शादी✦विजय सरकार पुरुष कर्मचारियों को देगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, जानिए बिहार में क्या है नियम✦किसी एक श्रद्धालु का अब तक का सबसे बड़ा दान: तिरुपति बालाजी को मिला 208 करोड़ का महादान, 121 KG सोना 238 कैरेट हीरा किया अर्पित✦मंडप सजकर तैयार था, बारात भी पहुंच गई… लेकिन ऐन वक्त पर गायब हो गया दूल्हा! फिर लड़की वालों ने जो किया, हो गया बवाल

BIBOS में प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े का खुलासा, जांच रिपोर्ट के आधार पर थाने में FIR दर्ज

Bihar News: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BIBOS) में प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आंतरिक जांच में कई शिक्षार्थियों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। जक्कनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) की आंतरिक जांच में कई शिक्षार्थियों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। इस मामले में बीबोस और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के कुछ कर्मियों की भूमिका भी शक के दायरे में है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड के अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को स्थानीय जक्कनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें गड़बड़ी में शामिल फर्जी शिक्षार्थियों और संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।



बताया जाता है कि एक माह पहले बीबोस का कार्यभार संभालने के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी सज्जन आर. ने गड़बड़ी पकड़ी थी। उन्होंने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाने और सत्यापन में संलिप्त लोगों का पता चला।



दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, एनआईओएस के क्षेत्रीय कार्यालय ने अलग-अलग पत्रों के माध्यम से बीबोस को कई शिक्षार्थियों के प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए भेजे थे। बीबोस की ओर से जांच में अधिकांश प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। साथ ही, एनआईओएस को भेजे गए बीबोस के कुछ सत्यापन पत्र भी फर्जी पाए गए। विभागीय जांच में कुछ शिक्षार्थियों और दोनों संस्थानों के कर्मियों की संलिप्तता की आशंका जताई गई। इसके बाद बीबोस के परीक्षा एवं मूल्यांकन विभाग के वरीय कार्यपालक पदाधिकारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। 



बीबोस के सीईओ सज्जन आर. ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद एहतियातन कदम उठाए गए हैं। आगे से सभी प्रमाणपत्रों का सत्यापन का कार्य अब डिजिलॉकर के माध्यम से किया जाएगा। बोर्ड से जुड़े सभी गोपनीय दस्तावेज पासवर्ड के साथ एसडीसी सर्वर में सुरक्षित रखे जाएंगे। बोर्ड की ओर से एसओपी भी जारी किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता