ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

BIHAR CRIME : फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

BIHAR CRIME : कमरे में फंदे से लटका एक महिला का शव मिला है। वहीं महिला के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। महिला की पहचान स्वीटी कुमारी के तौर पर हुई है।

BIHAR CRIME :
BIHAR CRIME :
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। फिलहाल,इस घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 


वहीं, इस घटना में मृतका की पहचान स्वीटी कुमारी के रूप में हुई है। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। शव बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के सरिस्तापुर गांव में मिला है। इसके बाद मामले कि जानकारी पुलिस टीम को दी गई और पुलिस की टीम मामले की तहकीकात में लग गई है। 


इस घटना को लेकर मृतका के पुत्र अर्नव कुमार ने बताया कि सुबह मां और दादी के बीच झगड़ा हुआ था। जब वह मां को बुलाने गया तो उसने देखा कि मां फंदे से लटकी हुई थी। कमरे का दरवाजा खुला था। मृतका के मौसा निशु कुमार ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मिलकर महिला की हत्या की है। उन्होंने बताया कि महिला को पहले भी प्रताड़ित किया जाता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला से दहेज की मांग की जाती थी।


इधर,इस पुरे मामले में अथमलगोला थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने घर के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि मामला हत्या का लग रहा है। हालांकि, महिला के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।