ब्रेकिंग
‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल

पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा: गंगा में तीन लड़के डूबे, एक का शव बरामद; दूसरे की तलाश जारी

Patna News: पटना के बाढ़ स्थित पोस्ट ऑफिस गंगा घाट पर कर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो किशोर गंगा में डूब गए। 15 वर्षीय सुजीत कुमार का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि 10 वर्षीय पीयूष कुमार की तलाश गोताखोरों की टीम लगातार कर रही है।

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित पोस्ट ऑफिस गंगा घाट पर कर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए घाट पर पहुंचे तीन युवक गंगा में डूबने लगे। इनमें से एक युवक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो किशोर गहरे पानी में डूब गए।



हादसे के बाद गोताखोरों की टीम ने दोनों किशोरों की तलाश के लिए गंगा में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पूरी घटना घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीनों युवक गंगा में नहाते और धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।



गंगा में डूबे दोनों किशोरों की तलाश के लिए गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 15 वर्षीय सुजीत कुमार का शव घटना के अगले दिन गुरुवार को बरामद कर लिया गया। वहीं, 10 वर्षीय पीयूष कुमार का अब तक पता नहीं चल सका है। रेस्क्यू टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।



गोताखोरों की टीम लगातार गंगा में अलग-अलग स्थानों पर पीयूष की तलाश कर रही है। दोनों किशोर बाढ़ के गुलाबबाग इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजन गंगा घाट पर मौजूद हैं और पीयूष के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता