ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

PATNA: बापू सभागार में छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम के बाद भीड़ के कारण मची अफरा-तफरी, शीशा टूटने से एक कार्यकर्ता घायल, बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव

हालांकि बापू सभागार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गेट का शीशा खुद व खुद टूटा या आरजेडी कार्यकर्ताओं ने तोड़ा। इस मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

BIHAR
भीड़ के कारण टूटा शीशा
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के गांधी मैदान के पास स्थित बापू सभागार में आज छात्र-युवा राजद संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई जिलों के युवा और छात्र शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने इस छात्र युवा संवाद को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा। बापू सभागार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब तेजस्वी यादव कार्यक्रम के समापन के बाद बाहर निकल रहे थे।


इसी दौरान लोगों की भारी भीड़ वहां मौजूद थी, तभी बापू सभागार के मुख्य द्वार पर लगा शीशा अचानक टूट कर बिखर गया। जिसमें एक कार्यकर्ता घायल हो गया है। इस दौरान तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गये। तभी किसी तरह लोगों ने वहां से हटकर अपनी जान बचाई। बापू सभागार के बाहर फर्श पर टूटकर शीशा बिखर गया जिसे भीड़ हटने के बाद साफ किया गया। टूटे हुए शीशे को वहां के सफाई कर्मचारियों ने फर्श से हटाया। राजद कार्यकर्ताओं ने बताया कि बापू सभागार में भीड़ ज्यादा होने के कारण शीशा टूटा है। तेजस्वी युवाओें के आइकॉन हैं वो जहां से निकलते हैं युवाओं का जनसैलाव निकल पड़ता है। भीड़ ज्यादा था और गेट छोटा था जिसके कारण शीशा टूट गया है।


इस संवाद कार्यक्रम में बिहार के कई जिलों से छात्र और युवा शामिल हुए थे। तेजस्वी यादव ने छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए बिहार की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों की आलोचना की। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से युवाओं के जोश और समर्थन से सराबोर रहा।


कार्यक्रम के बाद अचानक हादसा

कार्यक्रम के समापन के बाद जब तेजस्वी यादव सभागार से बाहर निकल रहे थे, उसी वक्त बाहर गेट पर भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान मुख्य द्वार पर लगा शीशा अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिससे एक कार्यकर्ता घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तेजस्वी यादव सुरक्षित रहे, लेकिन कुछ देर तक भगदड़ जैसे हालात बन गए।


राजद कार्यकर्ताओं ने दी सफाई

घटना के तुरंत बाद टूटे शीशे को सफाई कर्मचारियों द्वारा फर्श से हटाया गया। राजद कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह हादसा भीड़ ज्यादा होने और गेट छोटा होने की वजह से हुआ। “तेजस्वी युवाओं के आइकॉन हैं, और जैसे ही वे निकलते हैं, जनसैलाब उमड़ पड़ता है,” एक कार्यकर्ता ने बताया। हालांकि बापू सभागार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गेट का शीशा खुद व खुद टूटा या आरजेडी कार्यकर्ताओं ने तोड़ा। इस मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।