ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

पटना के अटल पथ पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, कई यात्री घायल

पटना के अटल पथ पर पंचर हुए ऑटो में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो के पास खड़े कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। कार की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।

बिहार न्यूज
पटना में दर्दनाक हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  राजधानी पटना के अटल पथ पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो के पास खड़े कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अटल पथ पर चलते समय एक ऑटो का टायर अचानक पंचर हो गया था। इसके बाद ऑटो चालक ने सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया और सड़क किनारे पंचर टायर बदलने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो कई फीट दूर जा गिरा और उसके पास खड़े यात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।


फिलहाल टक्कर मारने वाली कार की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट




टैग्स