ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना एयरपोर्ट पर IPS से बदसलूकी, अमिताभ ठाकुर को जबरन फ्लाइट से उतारा

PATNA : देश के चर्चित IPS अमिताभ ठाकुर के साथ पटना एयरपोर्ट पर बदसलूकी का मामला सामने आया है. जिसके बाद IPS ने इसकी शिकायत कमांडेंट विशाल दुबे से की है.खबर के मुताबिक बताया

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

PATNA : देश के चर्चित IPS अमिताभ ठाकुर के साथ पटना एयरपोर्ट पर बदसलूकी का मामला सामने आया है. जिसके बाद IPS ने इसकी शिकायत कमांडेंट विशाल दुबे से की है.

खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि IPS अमिताभ ठाकुर इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ से कोलकाता भाया पटना होते जा रहे थे. तभी पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट रुकते ही उन्हें एक सीआइएसएफ के जवान ने जबरन नीचे उतार दिया.

इसकी वजह जब उन्होंने सीआइएसएफ के जवान से पूछा तो उसने कुछ भी नहीं बताया. इस बदसलूकी से नाराज अमिताभ ठाकुर ने सीआइएसएफ जवान की शिकायत कमांडेंट विशाल दुबे से की.

बता दें कि अमिताभ ठाकुर मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं. उनकी छवि एक इमानदार पुलिस वाले के रुप में होती है. वे आइपीएस होने के साथ ही नेशनल आर.टी.आई फोरम के संस्थापक भी हैं.