ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

पटना से उड़ान की तैयारी, एयरपोर्ट पर ऐसा होगा इंतजाम

PATNA : कोरोना महामारी के तहत लॉकडाउन खत्म होने पर पटना एयरपोर्ट पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी. संक्रमण न फैले इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही साथ पटना एयरपोर्ट परिसर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  कोरोना महामारी के तहत लॉकडाउन खत्म होने पर  पटना एयरपोर्ट पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी. संक्रमण न फैले इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही साथ पटना एयरपोर्ट परिसर में तैनात सीआईएसएफ एवं विमानन कंपनी से जुड़े प्रतिनिधियों को भी मास्क और ग्लब्स पहनने का निर्देश दिया गया है. 

बता दें कि 25 मई से घरेलू फ्लाइट के संचालन की अनुमती मिलते ही पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा के खास इंतजामात किए जाने लगे हैं. नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जल्द ही नया एसओपी जारी किए जाने के आसार हैं. जिसके तरह ही विमानों का संचालन किया जाएगा.

बता दें कि लॉकडाउन से पहले पटना एयरपोर्ट से 54 जोड़ी विमानों का ऑपरेशन हो रहा था, लेकिन लॉकडाउन के बाद कितने विमान उड़ान भरेंगे यह भी नहीं पता है. यह निर्देशों और परिस्थितियों और अद्यतन हालात पर निर्भर करेगा.  लेकिन फ्लाइटों के ऑपरेशन शुरू होने की संभावना को लेकर पटना एयरपोर्ट के अधिकारियों की इंडिगो स्पाइसजेट गो एयर विस्तारा और एयर इंडिया के स्थानीय स्टेशन मैनेजरों के अलावा सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट के साथ विमर्श भी शुरू हो गया है. 

 पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है.  चेकइन प्वाइंट, इमिग्रेशन और बोर्डिग एरिया में यात्रियों को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा. इसके साथ ही सामान को भी सेनेटाइज किया जाएगा.