ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पटना एम्स में एक डॉक्टर की मौत, कोरोना से तोड़ा दम

PATNA : बिहार में कोरोना पूरी तरह बेकाबू होता दिख रहा है. राज्य में इन दिनों एक हजार से भी ज्यादा मरीज एक दिन में सामने आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर मरने वालों का भी आंकड़ा अब तेजी

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना पूरी तरह बेकाबू होता दिख रहा है. राज्य में इन दिनों एक हजार से भी ज्यादा मरीज एक दिन में सामने आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर मरने वालों का भी आंकड़ा अब तेजी से बढ़ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पटना एम्स में कोरोना से एक डॉक्टर की मौत हो गई है.


बिहार में पहले डॉक्टर की मौत
बिहार में यह पहली घटना है जब किसी डॉक्टर की मौत कोरोना से हुई हो. पटना एम्स में इलाजरत एक डॉक्टर की मौत हो गई है, जो कोरोना से संक्रमित थे. मृतक डॉक्टर अश्विनी कुमार कई दिनों से बीमार थे. उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. मिली जानकारी के मुताबिक डॉ अश्विनी कुमार गया जिले में पोस्टेड थे.


24 घंटे में 9 की मौत
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 9 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 134 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को नियमित अपडेट जारी की गई है. इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. सूबे में आज रिकार्ड तोड़ संक्रमित मरीज मिले हैं. राज्य में 24 घंटे के भीतर 1116 नए संक्रमित लोगों की पहचान की गई है. इसके साथ ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा 17421 हो गया है.


पिछले 24 घंटे में 9 की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी की गई है, उसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 9 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 134 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. फिलहाल सूबे में मरने वालों का औसत 0.76%  है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौत हुई थी.


इस हफ्ते 35 लोगों की मौत
इस हफ्ते बिहार में 35 लोगों की मौत हो गई है. 6 जुलाई को 7, 7 जुलाई को 1, 8 जुलाई को 2, 9 जुलाई को 9, 10 जुलाई को 2, 11 जुलाई को 7 और 12 जुलाई को 7 लोगों की मौत रिकार्ड की गई है. यानी कि कुल मिलकर इस हफ्ते 35 लोगों की मौत हो गई. लिहाजा औसतन हर रोज हमारे यहां 5 लोगों की जाना जा रही है.


बिहार में अब तक 134 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 134 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 15 लोगों की मौत हुई है. भागलपुर और दरभंगा में 10-10 लोगों की मौत हुई है. समस्तीपुर में 7 मरीजों की जान गई है. मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सीवान  6-6 लोगों की मौत हुई है. बेगूसराय, और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है.


इसके आलावा भोजपुर, पश्चिमी चंपारण और वैशाली  में 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अररिया, कैमूर, किशनगंज और मधुबनी में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, सहरसा और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.


सूबे में 12364 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 12364 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. राज्य में ठीक होने वाले मरीजों का औसत 70.97% हो गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 411 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.

टैग्स