ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना एम्स में आज से बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल, पेरेंट्स इस नंबर पर फ़ोन कर ले सकते हैं जानकारी

PATNA : कोरोना महामारी से लड़ाई के बीच देश भर में टीकाकरण अभियान भी चल रहा है. ऐसे में अबतक केवल 18 साल के अधिक के लोगों को टीका जाने की व्यवस्था हुई है. बच्चों पर अबतक टीके का

पटना एम्स में आज से बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल, पेरेंट्स इस नंबर पर फ़ोन कर ले सकते हैं जानकारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी से लड़ाई के बीच देश भर में टीकाकरण अभियान भी चल रहा है. ऐसे में अबतक केवल 18 साल के अधिक के लोगों को टीका जाने की व्यवस्था हुई है. बच्चों पर अबतक टीके का ट्रायल नहीं किये जाने की वजह से उन्हें अबतक टीका नहीं दिया जा सका है. लेकिन अब बच्चों को भी टीका जल्द से जल्द दिलवाने की तैयारी हो रही है. आज यानी शुक्रवार से पटना एम्स में बच्चों पर कोरोना के टीके का ट्रायल शुरू होगा. 


एम्स अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित हो चुके तथा एंटीबॉडी विकसित हो चुके बच्चों को यह डोज नहीं लगेगी. इसके लिए ट्रायल में आने वाले सभी बच्चों का आरटीपीसीआर और एंटीबॉडी टेस्ट होगा. पटना एम्स में 2 से 18 साल तक के बच्चाें पर काेवैक्सीन का ट्रायल हाेगा. ट्रायल का दूसरा और तीसरा चरण साथ-साथ चलेगा. पहला चरण का ट्रायल पशुओं पर किसी संस्थान में हाे चुका है. 


एम्स ने दाेनाें चरणाें के ट्रायल के लिए करीब 80 बच्चाें का लक्ष्य रखा है. पहली डाेज के चार सप्ताह यानी 28 दिन के बाद दूसरी डाेज दी जाएगी. डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि ट्रायल के लिए वैक्सीन आ गई है. उन्हाेंने अभिभावकाें से अपील की है कि वे बच्चे काे ट्रायल कराने के लिए लाएं. जाे अभिभावक बच्चाें पर ट्रायल कराना चाहते हैं वे 9471408832 पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं. ट्रायल में शामिल बच्चों को 700 रुपये प्रोत्साहन राशि व प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा. 

टैग्स