ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

पटना में गिग वर्कर्स को मिलेगी बड़ी राहत, गांधी मैदान और इनकम टैक्स गोलंबर पर बन रहे AC लाउंज

पटना नगर निगम गांधी मैदान और इनकम टैक्स गोलंबर के पास गिग वर्कर्स के लिए दो AC लाउंज तैयार कर रहा है। 15 जून से शुरू होने वाली इस सुविधा में मुफ्त विश्राम, मोबाइल चार्जिंग और ठंडे पेयजल की व्यवस्था होगी।

बिहार न्यूज
15 जून से शुरू होगी यह सुविधा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजधानी में भीषण गर्मी के बीच दिन-रात सड़कों पर काम करने वाले गिग वर्कर्स के लिए पटना नगर निगम नई पहल करने जा रहा है। पटना में दो अत्याधुनिक एयर कंडीशंड (AC)लाउंज तैयार किए जा रहे हैं, जहां डिलिवरी बॉय, कूरियर कर्मी, ऑटो चालक और बाइक राइडर्स  आराम कर सकेंगे।


पटना नगर निगम की ओर से गांधी मैदान गेट नंबर-4 और गार्डिनर हॉस्पिटल के ठीक सामने इनकम टैक्स गोलंबर के पास एसी लाउंज का निर्माण कराया जा रहा है। इस योजना का निर्माण कार्य पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। चेन्नई मॉडल की तर्ज पर बनाए जा रहे इन प्री-फैब्रिकेटेड लाउंज में एक समय में करीब 15-15 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। दोनों लाउंज में कुल 30 लोग एक साथ आराम कर सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि अभी फिनिशिंग का काम जारी है। 15 जून से इसे गिग वर्कर्स के लिए खोलने की तैयारी है।


इन लाउंज में 24 घंटे बिजली, एयर कंडीशनिंग, स्वच्छ पेयजल और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि गिग वर्कर्स इन सुविधाओं का लाभ पूरी तरह नि:शुल्क उठा सकेंगे। इसके अलावा यहां जीविका दीदियों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां छाछ, आम पन्ना और अन्य पारंपरिक ग्रीष्मकालीन पेय किफायती दरों पर उपलब्ध होंगे। इससे गिग वर्कर्स और अन्य लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 


पटना नगर निगम के अधिकारियों का यह मानना है कि इस पहल से सड़कों पर लंबे समय तक काम करने वाले श्रमिकों को सुरक्षित और आरामदायक विश्राम स्थल मिलेगा। यदि यह परियोजना सफल रहती है, तो भविष्य में शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी ऐसे एसी लाउंज विकसित किए जाएंगे। 


बताया जा रहा है कि एक एयर कंडीशंड लाउंज को बनाने में 15 लाख रुपये खर्च होंगे। इस तरह का पटना में 10 लाउंज बनाने की योजना है। अभी फिलहाल 15 जून को दो लाउंज का उद्घाटन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। पटना नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी समय पर उद्घाटन हो इसे लेकर निर्माण कार्य पर नजर बनाये हुए हैं।  

पटना से लिंगम की रिपोर्ट

टैग्स