ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

कोहरे का असर : पटना आने और यहां से जाने वाली कुल 8 फ्लाइट कैंसिल, कुछ उड़ाने लेट भी

PATNA : बिहार में खराब मौसम का असर आम जीवन के साथ ही ट्रेन और फ्लाइट पर भी पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से पटना आने और जाने वाली कुल 8 उड़ानें रद्द हो गई है। ये फ्लाइट दिल्ली

कोहरे का असर : पटना आने और यहां से जाने वाली कुल 8 फ्लाइट कैंसिल, कुछ उड़ाने लेट भी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में खराब मौसम का असर आम जीवन के साथ ही ट्रेन और फ्लाइट पर भी पड़ रहा है।   घने कोहरे की वजह से पटना आने और जाने वाली कुल 8 उड़ानें रद्द हो गई है। ये फ्लाइट दिल्ली और बेंगलुरु की हैं। इनमें सबसे पहले सुबह 9 बजे दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट की की SG-8721 आज कैंसिल हुई है।


एयरपोर्ट अथॉरिटी के तरफ से सुबह 9 से शाम 5:25 तक के जारी टाइम-टेबल के तहत अराइवल की 5 और डिपार्चर की 3 फ्लाइट कैंसिल की गई है। वहीं, मुम्बई से आने वाली और वापस पटना से जाने वाली एक-एक फ्लाइट आज दोनों तरफ से 1-1 घंटे डिले हुई है।


कैंसिल हुईं आने वाली फ्लाइट्स

  • सुबह 9 बजे दिल्ली से आने वाली SG-8721
  • सुबह 10:40 की दिल्ली से आने वाली G8-143
  • दोपहर 1:10 पर दिल्ली से आने वाली G8-131
  • दोपहर 2:10 पर बेंगलुरु से आने वाली G8-274
  • दोपहर बाद 3:35 की दिल्ली से आने वाली G8-231



पटना से जाने वाली कैंसिल हुईं फ्लाइट्स

  • सुबह 11:20 पर दिल्ली जाने वाली G8-144
  • दोपहर 1:40 पर दिल्ली जाने वाली G8-229
  • दोपहर 2:45 पर बेंगलुरु जाने वाली G8-273


लेट आने वाली फ्लाइट्स

दोपहर 1:45 पर मुंबई से आने वाली G8-351 आज 1 घंटे की देरी से आएगी।


पटना से लेट जाने वाली फ्लाइट

दोपहर 2:20 पर मुम्बई जाने वाली G8-352 आज एक घंटे की देरी से 3:20 पर जाएगी।