ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना : आठ जगहों पर बनेंगी मल्टीलेवल पार्किंग, स्मार्ट सिटी बोर्ड से मिली हरी झंडी

PATNA : राजधानी में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. पटना में आठ जगहों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी. वहीं सड़कों को पार करने के लिए नौ स्थानों पर फु

पटना : आठ जगहों पर बनेंगी मल्टीलेवल पार्किंग, स्मार्ट सिटी बोर्ड से मिली हरी झंडी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. पटना में आठ जगहों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी. वहीं सड़कों को पार करने के लिए नौ स्थानों पर फुट ओवरब्रिज बनेंगे. शहर के प्रमुख गोलंबरों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. साथ ही गंगा नदी के किनारे दीघा घाट पर बायो डायवर्सिटी पार्क का भी निर्माण होगा. 


बताया जाता है कि जिन जगहों पर काम होना है, वहां संबंधित विभाग से एनओसी प्राप्त करने के बाद पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड डीपीआर तैयार करा कर एजेंसी का चयन करेगी. पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड बोर्ड की 23वीं बैठक में नै परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है. बैठक में तय हुआ कि दीघा घाट पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप में बायो डायवर्सिटी पार्क का निर्माण होगा. इसमें योग और नैचुरोपैथी सेंटर की भी स्थापना होगी. 


इस परियोजना के अंतर्गत चिरैयाटांड पुल, आर ब्लॉक-वीरचंद पटेल पुल, अटल पथ-हड़ताली मोड़ के निचले हिस्सों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. बोर्ड की बैठक में मौर्या टॉवर का जीर्णोद्धार करके इसे नौ मंजिला इमारत में विकसित किया जाएगा, जिसमें रूफ-टॉप गार्डन, फूड कोर्ट और पार्किंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी. वहीं, बिहार म्यूजियम की छत पर एलईडी डिस्प्ले लगाई जाएगी.


इसके अलावा रेलवे स्टेशन इलाके में 66 करोड़ रुपये लागत से दो मंजिला मल्टी मॉडल ट्रांसिज हब बनाया जाएगा. शहर में 9 जगहों पर फुटओवर ब्रिज बनेंगे. इनमें गोला रोड मोड़, आरपीएस मोड़, चिड़ियाघर गेट नंबर 1, शेखपुरा मोड़, विद्युत भवन, विश्वसरैया भवन, राजेंद्र नगर टर्मिन, भूतनाथ क्रॉसिंग, कुम्हरार क्रॉसिंग शामिल हैं.

टैग्स