ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

PATNA: शादी के 2 महीने बाद 4 लाख का गहना और कैश लेकर प्रेमी संग भागी बीवी, पहली पत्नी ने भी दिया था धोखा

पटना के परसा बाजार में 38 वर्षीय राजू की 19 साल की पत्नी चांदनी शादी के दो महीने बाद प्रेमी संग 4 लाख का गहना व कैश लेकर फरार हो गयी। 7 साल पहले पहली बीवी भी ब्यॉय फ्रेंड के साथ भागी थी।

बिहार
पहली बीवी के भागने के बाद की थी दूसरी शादी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: पटना के परसा बाजार निवासी 38 वर्षीय राजू कुमार ने पहली पत्नी के भागने के बाद अपनी से आधी उम्र की लड़की से दो महीने पहले शादी की थी। 19 साल की चांदनी भी अचानक अपने ससुराल से गायब हो गयी है। पति राजू ने आरोप लगाया है कि उसकी बीवी अपने ब्यॉय फ्रेंड के साथ 4 लाख का गहना और कैश लेकर फरार हो गयी है। 


पति-पत्नी और वो का मामला पटना के परसा बाजार में सामने आया है। आधी उम्र की बीवी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। 19 साल की चांदनी के भागने के बाद पति ने थाने में इस बात की लिखित शिकायत की है और दो महीने पहले बनीं पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है। पति राजू की यह दूसरी शादी थी। राजू की पहली पत्नी भी भाग गई थी जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी लेकिन अब दूसरी बीवी भी उसे छोड़कर चली गयी है।


राजू का कहना है कि उसकी पत्नी चांदनी देर रात तक फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने ब्यॉय फ्रेंड के साथ चैट करती थी और मोबाइल पर बातें भी किया करती थी। लेकिन इस बात की भनक वो किसी को लगने नहीं देती थी। शादी के दो महीने बाद ही वो अपने प्रेमी के साथ ससुराल से फरार हो गयी है। पति राजू ने बताया कि 6 सितंबर को उसकी दूसरी बीवी प्रेमी संग फरार हो गयी है। घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया। 


पति का आरोप है कि घर में रखे 4 लाख के गहने और कैश लेकर चांदनी फरार हो गयी है। 6 सितंबर की रात 10 बजे उनकी बीवी घर से निकल गई और पहले से बाइक लेकर आए प्रेमी के साथ फरार हो गयी। राजू ने थाने में इस बात की शिकायत की लेकिन अभी तक ना तो केस दर्ज किया गया और ना ही कोई कार्रवाई की गयी। 


चांदनी के पति राजू ने बताया कि उसकी बीवी को सोशल मीडिया से बहुत लगाव था। वह अक्सर फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब, स्नैपचैट पर लगी रहती थी। अक्सर उसके हाथ में मोबाइल रहता था। खाना बनाते समय भी उसका मोबाइल उसके पास रहता था। एक बार किसी लड़के से चैट करते राजू ने देख लिया था। जब उसने चांदनी को समझाने की कोशिश की, कहा कि तुम मेरी पत्नी हो यह सब हरकत शोभा नहीं देता है। पति का समझाना चांदनी को नागवार गुजरा, वह राजू को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। 


बता दें कि पीड़ित राजू पेशे से किसान हैं। 7 साल पहले 2018 में पति राजू को छोड़कर पहली बीवी भी किसी दूसरे युवक के साथ भाग गयी थी। पहली बीवी जिसके साथ भागी थी उसी से शादी भी कर ली थी। पहली बीवी के भागने के बाद राजू के एक रिश्तेदार ने दूसरी शादी करने की राय दी। उसी रिश्तेदार ने वैशाली में रहने वाली 19 साल की लड़की चांदनी से उसकी शादी तय कर दी। जिसके बाद 19 साल की चांदनी की शादी 38 साल के राजू से करा दी गयी। अभी शादी के दो महीने ही हुए थे कि राजू के साथ फिर वही कांड हो गया। घर से फरार चांदनी के भाई चंदन ने बताया कि उसकी बहन चांदनी की भी यह दूसरी शादी थी।


पहले पति से चांदनी का बेहतर संबंध नहीं था, जिसके कारण कोर्ट से दोनों का तलाक हो चुका है। जिसके बाद परिवार वालों की सहमति के बाद 11 जुलाई 2025 को परसा के रहने वाले 38 वर्षीय राजू के साथ 19 वर्षीय चांदनी की शादी कराई गई। लेकिन शादी के दो महीने बाद 6 सितंबर को उसके लापता होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस लापता चांदनी की तलाश में जुटी है लेकिन उसे बरामद करने में सफलता नहीं मिल पाई है। पीड़ित पति राजू ने पुलिस पर केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। इस घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। लोगों के बीच चर्चा हो रही है कि राजू और चांदनी की उम्र में दोगुना का फासला है। चांदनी 19 की है तो वही राजू 38 साल का है यही कारण है कि यह रिश्ता नहीं टिक पाया। यही चर्चा पूरे इलाके के लोग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस चांदनी को कब तक खोज पाती है.