ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पूर्वे का पत्ता कटते ही पार्टी में एक्टिव हुए तेज प्रताप, प्रदेश कार्यालय पहुंचकर नेताओं से की मुलाकात

PATNA: लंबे समय से एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर चल रहे आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव अब एक्टिव हो गये हैं. रामचंद्र पूर्वे का पत्ता कटते ही तेज प्रताप पार्टी में सक्रिय हो गये हैं. ल

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: लंबे समय से एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर चल रहे आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव अब एक्टिव हो गये हैं. रामचंद्र पूर्वे का पत्ता कटते ही तेज प्रताप पार्टी में सक्रिय हो गये हैं. लंबे अर्से के बाद तेज प्रताप यादव आज पार्टी ऑफिस पहुंचे. प्रदेश कार्यालय में तेज प्रताप ने प्रदेश सचिव से मुलाकात की साथ ही पार्टी नेताओं से बातचीत भी की. दरअसल तेज प्रताप ने जिद पकड़ ली थी कि जब तक आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष के पद से रामचंद्र पूर्वे का पत्ता नहीं कटता है. वो पार्टी ऑफिस नहीं जाएंगे. हालांकि तेज प्रताप ने इन बातों से साफ इनकार किया है. तेज प्रताप ने कहा है कि वो किसी से भी गुस्सा नहीं थे. इस तरह की खबरें गलत हैं, अफवाह फैलाई गई है.



आपको बता दें कि रामचंद्र पूर्वे के खिलाफ लंबे अरसे से मोर्चा खोलने वाले लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कल यानी सोमवार को विक्ट्री साइन दिखाया था. दरअसल रामचंद्र पूर्वे का प्रदेश अध्यक्ष पद से पत्ता कटने के बाद तेज प्रताप गदगद हैं. तेज प्रताप ने अपनी खुशी विधानसभा पोर्टिको में खड़े होकर विक्ट्री साइन बनाकर जताई थी. 


दरअसल रामचंद्र पूर्वे को तेजस्वी यादव का बेहद करीबी माना जाता रहा है. तेजस्वी की उनकी नजदीकियों का ही असर है कि तेज प्रताप खुलकर पूर्वे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते रहे हैं. उन्होंने रामचंद्र पूर्वे पर लोकसभा चुनाव के पहले ही आरोप लगाया था कि वह पार्टी के अंदर मनमानी कर रहे हैं. तेजप्रताप जब पार्टी और परिवार से नाराज हुए तो अन्य लोगों के साथ-साथ निशाने पर पूर्वे भी थे, अब रामचंद्र पूर्वे का पत्ता साफ होता देख तेजप्रताप खुश हैं.


टैग्स