ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

परिवहन मंत्री को फंसता देख बचाव में उतरे विजय चौधरी, RJD विधायक ने कहा जलेबी के तरह घुमाएंगे मंत्री

PATNA: आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 15 वां दिन है. सदन के अंदर प्रश्न काल के दौरान RJD विधायक प्रहलाद यादव, मुकेश रौशन ने उठाया सवाल. उन्होंने कहा कि ओवरलोड ट्रक से परिवहन विभाग द्वारा वा

परिवहन मंत्री को फंसता देख बचाव में उतरे विजय चौधरी, RJD विधायक ने कहा जलेबी के तरह घुमाएंगे मंत्री
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

PATNA: आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 15 वां दिन है. सदन के अंदर प्रश्न काल के दौरान  RJD विधायक प्रहलाद यादव, मुकेश रौशन ने उठाया सवाल. उन्होंने कहा कि ओवरलोड ट्रक से परिवहन विभाग द्वारा वाहन मालिक से 25 गुना जुर्माना लेती है जिसे कम करने की अपील है. 


वही विपक्ष के मंत्री ने इन आरोपों को इन्कार किया. मंत्री ने कहां  केंद्र सरकार की तरफ से अधिकतम 20 हजार और प्रति टन 2 हजार जुर्माना लिया जाता हैं. बता दें इस सवाल जवाब में मंत्री जवाब नहीं दें पा रही थी तो मंत्री विजय चौधरी ने मामला को संभाला. उनके खड़े होने पर बीजेपी विधायकों ने कहा मंत्री जी अब बातों को जिलेबी की तरह घुमाएंगे. जिसपर स्पीकर ने कहा जिलेबी तो राष्ट्रीय मिठाई हैं. 


बीजेपी के विधायक के सवाल पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी का ने कहा कि आपको ऐसा क्यों लगता है कि हम आपको घुमा देंगे. आप खुद को पर भरोसा नहीं रहता है, सवाल ये है कि आप खुद को ऐसा क्यों बना देते है कि कोई भी जलेबी की तरह घुमा देगा.  ऐसा क्यों बना देते है कि कोई भी जिलेबी बन जाता है. आप जिलेबी मत बनिये. जब लोग निरुत्तर होते हैं तब लोगों की जलेबी बनती हैं. विजय चौधरी ने कहा कि सरकार की कमियों को कोई सदस्य सवाल उठाता है तो सरकार को फायदा होता है. नियम का उल्लंघन करके कोई अधिकारी वाहन मालिक को परेशान करता है तो सूचना दें कार्रवाई होगी. 


वही इसपर प्रहलाद यादव ने कहा कि ऑनलाइन फाइन जमा होता है. जिसपर विजय चौधरी ने कहां विधायक प्रहलाद जी इस क्षेत्र में जो सक्रिय हैं उन्हें जानकारी होगी. जो परेशानी हो वो जानकारी दें. हालांकि संसदीय मंत्री जवाब दे रहे थे. उन्होंने यह कहते हुए राजद विधायक पहलाद यादव को कहा की मुझे मालूम हैं आप इसी में लगे हुए भी हैं, इस लिए आप को विशेष जानकारी हैं.


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता