ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

पारस हेल्थ को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रमाणपत्र, बेहतर कार्य संस्कृति को मिली मान्यता

पारस हेल्थ को वर्ष 2026-27 के लिए ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ प्रमाणपत्र मिला। सम्मान अस्पताल की सकारात्मक कार्य संस्कृति, टीमवर्क और कर्मचारियों के सहयोगात्मक वातावरण को मान्यता देता है।

बिहार न्यूज
पारस हेल्थ को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रमाणपत्र
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

पटना : पारस हेल्थ को वर्ष 2026-27 के लिए ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणपत्र अस्पताल की कार्य संस्कृति, चिकित्सीय एवं ऑपरेशनल सपोर्ट तथा कर्मचारियों के लिए सकारात्मक और सहयोगात्मक कार्य वातावरण को मान्यता देता है।


इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए पारस हेल्थ के जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह ने कहा, “यह सम्मान पारस हेल्थ की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और आपसी सहयोग का परिणाम है। हमारे लिए एक बेहतर कार्यस्थल का निर्माण केवल कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए भी महत्वपूर्ण है। हम आगे भी ऐसी कार्य संस्कृति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।”


जोनल एचआर हेड कंचन कुमार ने कहा, “ग्रेट प्लेस टू वर्क का प्रमाणपत्र हमारे कर्मचारियों के विश्वास, टीमवर्क और सकारात्मक कार्य संस्कृति की पहचान है। पारस हेल्थ में हम ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां प्रत्येक कर्मचारी को सम्मान, सहयोग और आगे बढ़ने के अवसर मिलें। कर्मचारियों की खुशी और संतुष्टि का सीधा प्रभाव मरीजों की सेवा की गुणवत्ता पर पड़ता है।”


उन्होंने कहा कि पारस हेल्थ में कर्मचारियों के अनुभव को बेहतर बनाने, टीम के बीच सहयोग बढ़ाने और सकारात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


यह उपलब्धि पारस हेल्थ पटना की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए भी एक बेहतर, सुरक्षित और सकारात्मक कार्यस्थल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाता है।


पारस हेल्थ के बारे में : पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।

पारस हेल्थ को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रमाणपत्र, बेहतर कार्य संस्कृति को मिली मान्यता

टैग्स