ब्रेकिंग
कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत‘हद में रहकर बोलिए.. नहीं तो पूरी जन्म कुंडली खोल देंगे’, प्रशांत किशोर ने गिरिराज सिंह को चेतायापप्पू यादव ने किया बड़ा दावा, कहा..अभी तक हम 4 करोड़ से ऊपर लोगों को रोजगार दे चुके हैं, 30 तारीख को और 10 हजार नौकरी देंगेकहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत‘हद में रहकर बोलिए.. नहीं तो पूरी जन्म कुंडली खोल देंगे’, प्रशांत किशोर ने गिरिराज सिंह को चेतायापप्पू यादव ने किया बड़ा दावा, कहा..अभी तक हम 4 करोड़ से ऊपर लोगों को रोजगार दे चुके हैं, 30 तारीख को और 10 हजार नौकरी देंगे

पप्पू यादव ने किया बड़ा दावा, कहा..अभी तक हम 4 करोड़ से ऊपर लोगों को रोजगार दे चुके हैं, 30 तारीख को और 10 हजार नौकरी देंगे

बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने 10 हजार बेरोजगार युवाओं को निजी नौकरी दिलाने का वादा किया। इस बयान पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पीके पर गंभीर आरोप लगाए और उनके दावों को झूठा बताया।

बिहार न्यूज
प्रशांत किशोर के नौकरी वाले वादे पर भड़के पप्पू यादव
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बांकीपुर के पढ़े लिखे 10 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का वादा प्रशांत किशोर ने किया है। बीजेपी को हराने और उपचुनाव जीतने के बाद बांकीपुर की जनता से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद देते हुए प्रशांत किशोर ने यह वादा किया कि पढ़ लिखकर जो घर में बेरोजगार बैठे हैं उन्हें प्राइवेट जॉब हम दिलाएंगे। जिसके बाद बिहार की सियासी गलियारों में पीके के इस बयान की चर्चा जोरशोर से होने लगी। 


प्रशांत किशोर ने कहा कि जब हम बांकीपुर के बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाएंगे तो शायद अन्य विधायक और जनप्रतिनिधि भी अपने इलाके के लोगों को रोजगार दिला पाएंगे। पीके के इस वादे की जानकारी मीडिया ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को दी। पूछा कि प्रशांत किशोर ने कहा है कि बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को नौकरी हम दे रहे हैं, अगर दूसरे नेता में दम है तो वो भी अपने क्षेत्र के लोगों को नौकरी दें। इस पर क्या कहेंगे? 


मीडिया के इस सवाल पर पप्पू यादव हत्थे से भड़क गये। कहने लगे कि किसका-किसका नाम लेते रहते हैं। पूरी दुनियां की झूठ का ठिका ये ले रखे हैं। भरत तिवारी की मौत होगा तो पंडित को खुश करने के लिए चले जाएंगे, और किसी जात में पीके नहीं जाएंगे। भरत तिवारी के परिवार को काहे ठगा, एक रूपया भरत तिवारी के परिवार को प्रशांत किशोर नहीं दे सके। 


दुनियां का सबसे बड़ा गलत तरीके से पैसा कमाने वाला व्यक्ति प्रशांत किशोर है।  झूठ की फैक्ट्री में वाशिंग मशीन पैसा के बदौलत राजनीति के चरित्र को गंदा किया है। पीके अभी तक केगो नौकरी दिया। पप्पू यादव ने आगे कहा कि 19 साल से लेकर अभी तक पप्पू यादव के फेसबुक पर है, देख लीजिएगा हम 4 करोड़ से ऊपर लोगों को रोजगार दे चुके हैं, 50 हजार से एक लाख रुपया हम दिये हैं, जाकर गिनती कर लें। 


और भी जितने लोग रोजगार करेंगे सबको हम एक लाख रुपया देंगे। उन्होंने आगे कहा कि 30 तारीख को पूर्णिया में राहुल गांधी के छात्र गूंज के द्वारा दस हजार लोगों को नौकरी 40 कंपनी बुलाकर देने जा रहे हैं। नाटक और नौटंकी बहुत हो चुका..पप्पू यादव ने बिना नाम लिये प्रशांत किशोर के बारे में कहा कि परिस्थितजन एमएलए बन गये कुछ लोग।