ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

जेल से बाहर निकले पप्पू यादव, प्रशासन ने इलाज के लिए DMCH में कराया भर्ती

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव से जुड़ी हुई सामने आ रही है. सुपौल के बीरपुर जेल में बंद जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू याद

जेल से बाहर निकले पप्पू यादव, प्रशासन ने इलाज के लिए DMCH में कराया भर्ती
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव से जुड़ी हुई सामने आ रही है. सुपौल के बीरपुर जेल में बंद जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को इलाज के लिए दरभंगा लाया गया है. पप्पू यादव को दरभंगा के डीएमसीएच में प्रशासन ने भर्ती कराया है. हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन को काफी मशक्क्त करनी पड़ी. क्योंकि जेल के बाहर भारी संख्या में मौजूद पप्पू यादव के समर्थक नारेबाजी कर पप्पू यादव को रिहा करने की मांग कर रहे थे.


सुपौल के जिलाधिकारी महेंन्द्र कुमार ने बताया कि जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को स्वास्थ्य संबंधी समस्या को देखते दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है. सुपौल डीएम ने आगे जानकारी दी कि पप्पू यादव के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडीकल टीम गठित की गयी थी. टीम की रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें इलाज के लिए उच्च उपचार केंद्र में भेजने की आवश्यकता है, जिसके आधार पर पप्पू यादव को बीरपुर उपकारा से डीएमसीएच भेजा गया.


गौरतलब हो कि 32 साल पुराने अपहरण मामले में सुपौल जिले के वीरपुर जेल में बंद जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद पप्पू यादव को इलाज के लिए मधेपुरा कोर्ट ने बाहर ले जाने की अनुमति दी थी. आपको बता दें कि पप्पू यादव को पटना पुलिस ने मंगलवार को पटना स्थित उनके आवास् से लॉक डाउन के उल्लंघन को लेकर हिरासत में लिया था. बाद में मधेपुरा से गई पुलिस ने उन्हें जिले के कुमारखंड थाना में दर्ज कांड संख्या 9/89 में फरार रहने के कारण गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार देर रात ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उनकी मधेपुरा कोर्ट में पेशी की गई, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में वीरपुर में बने क्वारंटाइन जेल में भेज दिया.



संबंधित खबरें