ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, डेंगू से हो रही मौतों को छिपाने का लगाया आरोप, अश्विनी चौबे को भी घेरा

PATNA: JAP के अध्यक्ष पप्पू यादव ने डेंगू से हुई मौत को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है. डेंगू से हुई बच्चे की मौत के बाद पप्पू यादव ने लोदीपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुल

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: JAP के अध्यक्ष पप्पू यादव ने डेंगू से हुई मौत को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है. डेंगू से हुई बच्चे की मौत के बाद पप्पू यादव ने लोदीपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया.


पप्पू यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चे का इलाज पीएमसीएच में सही तरीके से नहीं हुआ जिससे उसकी जान चली गई. पप्पू यादव  ने कहा कि डेंगू से बचने के लिए सरकार के पास कोई व्यवस्था नहीं है.


पप्पू यादव ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि डेंगू से मर रहे लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए. इसके साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार डेंगू से हो रही मौतौं को दबा रही है. पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अश्विनी चौबे पर भी हमला बोला. पप्पू यादव ने कहा कि इतने दिनों बाद अश्विनी चौबे की नींद खुली है. ऐसे लोगों की बिहार में कोई जरूरत नहीं है, वह दिल्ली में ही रहें.