ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पंचायत चुनाव : पड़ोसी राज्यों से लगी सीमा पर बढ़ी चौकसी, बिहार-नेपाल सीमा पर भी नाकेबंदी

PATNA : बिहार में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव कराना सरकार की प्राथमिकता में फिलहाल सबसे ऊपर है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है और इसे देखते हुए अब

पंचायत चुनाव : पड़ोसी राज्यों से लगी सीमा पर बढ़ी चौकसी, बिहार-नेपाल सीमा पर भी नाकेबंदी
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव कराना सरकार की प्राथमिकता में फिलहाल सबसे ऊपर है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है और इसे देखते हुए अब सुरक्षा को भी मजबूत किया जा रहा है। बिहार से लगे अन्य राज्यों की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के डीजीपी को पत्र लिखा है और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सहयोग करने का आग्रह किया है। इतना ही नहीं बिहार के डीजीपी ने सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी के डीजी को भी एक पत्र भेजा है। एसएसबी के डीजी से आग्रह किया गया है कि पंचायत चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी रखी जाए। 


पंचायत चुनाव में पड़ोसी राज्यों से आने वाले अपराधी गड़बड़ी कर सकते हैं। सीमावर्ती इलाके में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए चौकसी बढ़ाने का फैसला किया गया है। बॉर्डर वाले इलाके पर खास तौर पर नाकेबंदी रखी जाएगी ताकि चुनाव के दौरान अपराधी याद दबंग किस्म के लोग कोई गड़बड़ी ना कर पाएं। पड़ोसी राज्यों के साथ-साथ बिहार कि नेपाल से सटी सीमा पर भी सुरक्षा मुस्तैद करने का फैसला किया गया है। भारत की तरफ से अर्ध सैनिक बल और एसएसबी के जवानों की तैनाती सीमा वाले इलाके में है। नेपाल से बिहार या बिहार से नेपाल आने जाने को लेकर कोई रोक तो नहीं होगी लेकिन चुनाव के दौरान खुली सीमा का फायदा उठाकर कोई गड़बड़ी ना फैला पाए इसके लिए पूरी मुस्तैदी रखी जाएगी। पंचायत चुनाव के दिन जो सीमावर्ती इलाके हैं वहां नाकेबंदी की व्यवस्था होगी।


इतना ही नहीं पंचायत चुनाव को लेकर बिहार पुलिस ने खास सतर्कता बरतते हुए ऐसे अपराधियों पर भी नकेल कसने का फैसला किया है जो पड़ोसी राज्यों में छिपे बैठे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर नकेल कसी जाएगी। अपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के खिलाफ सीसीए लगाने का भी फैसला किया गया है। बड़ी तादाद में पंचायत चुनाव के दौरान सीसीए लगाने की कार्रवाई की जाएगी। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो पाए इसके लिए यह सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।

टैग्स