ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पंचायत चुनाव : 8 जिलों में अबतक नहीं पहुंची ईवीएम, आयोग ने 20 जुलाई तक का दिया वक़्त

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। आयोग ने पिछले दिनों ही सभी जिलों को अन्य राज्यों से ईवीएम मंगाने का दिशा निर्देश दिया था

पंचायत चुनाव : 8 जिलों में अबतक नहीं पहुंची ईवीएम, आयोग ने 20 जुलाई तक का दिया वक़्त
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। आयोग ने पिछले दिनों ही सभी जिलों को अन्य राज्यों से ईवीएम मंगाने का दिशा निर्देश दिया था लेकिन राज्य के 8 जिले ऐसे हैं जहां अब तक ईवीएम नहीं पहुंच पाई है। पटना समेत छह जिलों में ईवीएम लाने के लिए गई थी अभी रास्ते में है जबकि सहरसा और शेखपुरा जिलों में ईवीएम लाने वाली टीम अभी रवाना हुई है। आयोग ने सभी जिलों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया है कि 20 जुलाई तक के ईवीएम हर हाल में ले आया जाए।


पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को सभी जिलों के डीएम जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ दीपक कुमार ने की।


बैठक के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने बताया कि राज्य के 30 जिलों में ईवीएम दूसरे राज्यों से मंगाई जा चुकी है जबकि 8 जिले ऐसे हैं जहां अभी भी ईवीएम का इंतजार हो रहा है। 6 जिलों का ईवीएम रास्ते में है जो जल्द पहुंच जाएगी जबकि 2 जिलों में ईवीएम लाने के लिए टीम गई है। पटना के अलावे भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, बक्सर और पूर्वी चंपारण में ईवीएम अभी नहीं पहुंची है। इन जिलों की टीम अभी वापसी के क्रम में है। सहरसा के लिए ईवीएम लाने वाली टीम बंगाल गई है जबकि शेखपुरा के लिए भी टीम रवाना हो चुकी है।

टैग्स