ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पंचायत चुनाव : आज पांचवें चरण का मतदान, पिछले चरण में हुई हिंसा को लेकर खास सतर्कता

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का आज आधा सफर लगभग तय हो जाएगा। पंचायत चुनाव के दौरान आज पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। बीते चरण में हुई जबरदस्त हिंसा को देखते हुए इस चरण में

पंचायत चुनाव : आज पांचवें चरण का मतदान, पिछले चरण में हुई हिंसा को लेकर खास सतर्कता
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का आज आधा सफर लगभग तय हो जाएगा। पंचायत चुनाव के दौरान आज पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। बीते चरण में हुई जबरदस्त हिंसा को देखते हुए इस चरण में प्रशासन की तरफ से उन सभी जगहों पर खास सतर्कता बरती जा रही है जहां आज पांचवें चरण के दौरान वोटिंग हो रही है। 


पांचवें चरण के पंचायत चुनाव को लेकर मतदान जारी है। इस चरण में 38 जिलों के 58 प्रखंडों में मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है और शाम पांच बजे तक होगा। इस चरण में मतदान को लेकर 12056 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पांचवें चरण में 67 लाख 46 हजार 545 मतदाता अपना वोट डालेंगे। इनमें 35 लाख 38 हजार 500 पुरुष, 32 लाख 7 हजार 791 महिला और 254 अन्य वोटर शामिल हैं। 


पांचवें चरण में कुल 26091 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इनमें ग्राम 11,553, मुखिया के 845, पंचायत समिति सदस्य के 1171, जिला परिषद सदस्य के 124, ग्राम कचहरी पंच के 11,553 एवं ग्राम कचहरी सरपंच के 845 सीटें शामिल हैं। इस चरण में 92 हजार 972 उम्मीदवार मैदान में हैं।

टैग्स