ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पंचायत चुनाव के लिए आगे बढ़ी बात, राज्य आयोग ने केंद्र से मांगे 7-8 लाख EVM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को 7-8 लाख ईवीएम की आवश्यकता होगी. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने केंद्रीय चुनाव आयोग के समक्ष अपनी बात रख दी है. गु

पंचायत चुनाव के लिए आगे बढ़ी बात, राज्य आयोग ने केंद्र से मांगे 7-8 लाख EVM
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को 7-8 लाख ईवीएम की आवश्यकता होगी. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने केंद्रीय चुनाव आयोग के समक्ष अपनी बात रख दी है. गुरुवार को हुई दोनों आयोगों के बीच बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग ने सिंगल पोस्ट ईवीएम की मांग रख दी है. 


हालांकि बुधवार की बैठक में ही इस बात पर लगभग सहमति बन गई थी कि बिहार में सिंगल पोस्ट ईवीएम से मतदान कराए जाएंगे लेकिन गुरुवार को बातचीत आगे बढ़ी और इस पर चर्चा हुई कि सिंगल पोस्ट ईवीएम कहां से उपलब्ध होगी ताकि बिहार में समय पर चुनाव हो सके.


ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें कम से कम 20 से 25 दिनों का वक्त लग सकता है. इधर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने कहा कि 7 से 8 लाख ईवीएम उपलब्ध हो जाते हैं तो चुनाव कराने में समय कम लगेगा लेकिन तब मामला इस पर निर्भर करता है कि उन्हें कितने EVM उपलब्ध कराये जाएंगे.