ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

BIHAR NEWS: पहलगाम हमले को लेकर एक्शन में बिहार सरकार, कहा इस दिन तक राज्य छोड़ें पाकिस्तानी नागरिक,वरना...

BIHAR NEWS: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार सरकार ने केंद्र के निर्देश पर सभी पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द से जल्द बिहार छोड़ने को कहा है।

Pakistaan
Pakistan
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : पहलगाम हमले के बाद न सिर्फ केंद्र सरकार बल्कि बिहार सरकार भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। राज्य सरकार ने यह निर्देश दिया है कि जो भी पाकिस्तानी लोग बिहार में हैं वह जल्द से जल्द बिहार छोड़ दें। वरना उनपर उचित एक्शन लिया जाएगा।


बिहार सरकार ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक केंद्र द्वारा निर्धारित समय सीमा के बाद राज्य में न रहे। यह निर्देश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन करने के बाद आया है, जिसमें उन्होंने उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी देश छोड़ने की निर्धारित समय सीमा से अधिक भारत में न रहे।


जानकारी हो कि, केंद्र सरकार ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए 14 श्रेणियों के वीजा रद्द कर दिए हैं, जिनमें व्यापार, सम्मेलन, आगंतुक और तीर्थयात्री शामिल हैं। इन वीजा की समय सीमा अधिकतम 29 अप्रैल को समाप्त हो रही हैं।


वहीं, इसको लेकर पटना पुलिस ने कहा कि शहर के कुछ इलाके में पाकिस्तानी महिला निवास कर रही है। पुलिस टीम ने कहा, “24 पाकिस्तानी महिलाएं एलटीवी (दीर्घकालिक वीजा) पर रह रही हैं, जबकि तीन ने भारतीय नागरिकता लेने के लिए अपना पासपोर्ट सौंप दिया है।



इधर, पटना पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसके खिलाफ यहां मुकदमा चल रहा है।”