ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना में अब पैदल यात्रियों को रोड क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, 'पुश बटन सिग्नल' लॉन्च

PATNA: राजधानी पटना के पैदल यात्रियों को अब रोड क्रॉस करने में परेशानी नहीं होगी. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने पुश बटन पैडेस्ट्रियन सिग्नल को लॉन्च किया है. पै

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के पैदल यात्रियों को अब रोड क्रॉस करने में परेशानी नहीं होगी. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने पुश बटन पैडेस्ट्रियन सिग्नल को लॉन्च किया है. पैदल यात्रियों को रोड पार करने में हो रही परेशानी को देखते हुए इसे लॉन्च किया गया है.



हड़ताली मोड़, पुनाईचक और पटना जू के गेट संख्या 1 पर पुश बटन सिग्नल लगाया गया है. पैदल यात्री अब बटन दबाकर जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करेंगे. दरअसल सगुना मोड़ से इन्कम टैक्स तक ट्रैफिक लाइट के हटने से गाड़ियों की रफ्तार बढ़ गई है. जिससे पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में परेशानी आ रही थी. अब इस मॉर्डन सिस्टम के लॉन्च होने से यह परेशानी दूर हो जाएगी.


पुश बटन सिस्टम के तहत सड़क के दोनों ओर ट्रैफिक सिग्नल का एक-एक पोल लगाया गया है, जो मास्टर कंट्रोल सिस्टम से जुड़ा हुआ है. वहीं पास में दोनों ओर एक-एक पुश बटन लगाया गया है. रोड क्रॉस करने के लिए पैदल यात्रियों को पुश बटना दबाना होगा. बटन प्रेस करने के बाद वेट का इंडिकेटर जलने लगेगा. 5 मिनट बाद सड़क पार करने का इंडिकेटर जलना शुरू होगा. जिसके बाद 40 सेकेंड के लिए पैदल यात्रियों को ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन दिखेगा और सड़क से गुजर रहे गाड़ियों के लिए सिग्नल रेड होगा.