ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पद्मश्री रामचंद्र मांझी का निधन, पटना के अस्पताल में ली अंतिम सांस

PATNA : भिखारी ठाकुर के सहयोगी पद्मश्री रामचंद्र मांझी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इन्होंने लौंडा नाच को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाया था। मांझी का पटना के आईजीआईएमएस में इलाज के

पद्मश्री रामचंद्र मांझी का निधन, पटना के अस्पताल में ली अंतिम सांस
First Bihar
1 मिनट

PATNA : भिखारी ठाकुर के सहयोगी पद्मश्री रामचंद्र मांझी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इन्होंने लौंडा नाच को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाया था। मांझी का पटना के आईजीआईएमएस में इलाज के दौरान ही निधन हो गया। उन्हें पिछले कई दिनों से हार्ट ब्लॉकेज और इंफेक्शन की शिकायत थी। सारण जिले के रहने वाले रामचंद्र मांझी के निधन से भोजपुरी कला के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 




रामचंद्र मांझी सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा के तुजारपुर के रहने वाले थे। रामचन्द्र मांझी की तबीयत बिगड़ जाने के बाद मंत्री जितेंद्र कुमार राय की पहल पर पटना के आईजीआईएमएस में एडमिट कराया गया था। आईजीआईएमएस में ही इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 




आपको बता दें, रामचंद्र मांझी 10 साल की उम्र में ही मशहूर भोजपुरी कलाकार भिखारी ठाकुर की नाट्य मंडली से जुड़ गए थे। वे 30 सालों तक भिखारी ठाकुर के नाच मंडली के सदस्य रहे। 

टैग्स