ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, CBI ने 9 ठिकानों पर छापेमारी कर 3 ठगों को धर दबोचा

PATNA : सीबीआई ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 3 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। ये लोग नौकरी के नाम पर 10-15 लाख वसूलते थे। सीबीआई ने अररिया से विशाल नाम क

नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, CBI ने 9 ठिकानों पर छापेमारी कर 3 ठगों को धर दबोचा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : सीबीआई ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 3 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। ये लोग नौकरी के नाम पर 10-15 लाख वसूलते थे। सीबीआई ने अररिया से विशाल नाम के शख्स को पकड़ा है। एजेंसी ने इसमें छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जबकि सीबीआई ने बेंगलुरु के अजय कुमार व झारखंड के अमन कुमार उर्फ रूपेश को गिरफ्तार किया। अब इनलोगों को  अभियुक्तों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। ये लोग पिछले दो वर्षों में सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये इकट्ठा किए थे। 


मिली जानकारी के अनुसार, एजेंसी ने पिछले तीन दिनों में देश के अलग - अलग  नौ ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। उसके बाद इस टीम में कुल तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है। सीबीआई के अनुसार, गिरोह सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10-15 लाख रुपये लेता था। 


वहीं दूसरी तरफ दानापुर पुलिस ने दारोगा में भर्ती कराने के नाम पर एक युवक से लाखों की ठगी में सीआरपीएफ के एक पूर्व सिपाही को गिरफ्तार किया है। इस आरोपित की पहचान राज कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह लोगों को खुद को निगरानी का डीएसपी बताता था। नौकरी का झांसा देकर आरोपित ने दानापुर निवासी युवक से करीब नौ लाख ठग लिए थे। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर अन्य मामले में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।


बताया जाता है कि, सभापति सिंह दानापुर के झखड़ी महादेव में रहते हैं। उनकी मुलाकात राज कुमार सिंह से हुई थी। उसने खुद का परिचय निगरानी के डीएसपी के तौर पर दी थी। आरोपित ने बताया था कि वह मुजफ्फरपुर में तैनात है। पुलिस महकमे में उसकी अच्छी पैठ है। उसने सभापति सिंह को झांसा दिया कि वह उनके बेटे को दारोगा की नौकरी लगवा देगा।